Ambala News: ओंको को छोड़ दूसरे कैंसर विशेषज्ञों के ऑपरेशन बंद Latest Haryana News

[ad_1]


अटल कैंसर केयर केंद्र की ओपीडी में बाहर बैठे कैंसर मरीज

अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र के ऑपरेशन थियेटर में पिछले तीन सप्ताह से आया बिजली का फाॅल्ट दुरुस्त करने में अस्पताल बिजली कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। यह फाॅल्ट अब कर्मचारियों के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। ऐसे में कैंसर मरीजों का भी मर्ज बढ़ रहा है।

Trending Videos

ओंको सर्जन तो दोपहर बाद तक ड्यूटी पर होने के कारण आईपीडी ब्लॉक के ऑपरेशन थियेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन ओपीडी में बैठने वाले अन्य कैंसर विशेषज्ञ ईएनटी, महिला रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन सहित अन्य ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण गंभीर मरीजों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर करना पड़ रहा है। जबकि अन्य मरीजों को दवाओं के सहारे आगे का समय दिया जा रहा है।

दरअसल, अस्पताल में अटल कैंसर के अलावा आईपीडी ब्लॉक में ऑपरेशन थियेटर बने हुए है। ऐसे में कैंसर के मरीजों के कारण सामान्य मरीजों में इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए कैंसर के अटल कैंसर केयर केंद्र की बिल्डिंग में ऑपरेशन होते हैं। ऐसे में मजबूरन अब आईपीडी ब्लॉक के ओटी का इस्तेमाल तो कर रहे हैं लेकिन केवल ओंको सर्जन ही ऐसा कर पा रहे हैं।

वो भी सुबह के समय पहले सामान सर्जन, गायनी विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, आंखों के ऑपरेशन होने के बाद दोपहर को आते हैं। जबकि कैंसर बिल्डिंग में दूसरे विशेषज्ञ पहले हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों की सुबह ओपीडी देखते हैं। इसलिए उनके पास दोपहर बाद समय नहीं होता है। ऐसे में अटल कैंसर केयर केंद्र की व्यवस्था चरमरा गई है।

एक दिन पहले दुरुस्त हुई थी बिजली

बताया जाता है कि दो दिन पहले बिजली वालों ने लाइट को दुरुस्त किया था लेकिन फिर फाॅल्ट आ गया। ऐसे में दोबारा से कैंसर मरीजों के साथ-साथ डॉक्टर की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। ऐसे में अधिकतर मरीजों को रेफर किए जाने के अलावा डॉक्टरों पर भी कोई चारा नहीं है।

वर्जन

ऑपरेशन थियेटर की बिजली का फाल्ट दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।

डॉ. जतिंद्र, ओटी इंचार्ज, छावनी नागरिक अस्पताल

[ad_2]

Source link