{“_id”:”698a4feb82f8dd0381093467″,”slug”:”14-lakh-rupees-were-cheated-from-a-girl-by-giving-fake-visa-to-australia-ambala-news-c-18-1-knl1014-842678-2026-02-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा देकर युवती से 14 लाख ठगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:51 AM IST
अंबाला सिटी। कलरेहड़ी गांव निवासी तमन्ना ने कुछ लोगों पर ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा देकर 14 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने यह आरोप मानव चौक स्थित सनफ्लाई ओवरसीज के संचालकों पर लगाए है। कलरेहड़ी गांव निवासी तमन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए बाकायदा प्रमाण पत्र पर लिखत-पढ़त की व अंत में जाली वीजा थमा दिया। तमन्ना ने आरोप लगाया कि आरोपी हरभजन सिंह व चिराग नरूला ने पहले उन्हें लक्सेम्बर्ग भेजने का झांसा दिया, वहां रिफ्यूजल आने के बाद आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क हॉलिडे 462 सबक्लास वीजा लगवाने का वादा किया। पहले से जमा 7 लाख के अलावा आरोपियों ने चंडीगढ़ एलांते मॉल बुलाकर 7 लाख रुपये और ठग लिए। संवाद