Ambala News: एसडीएम कार्यालय से गायब थे सोफे, सही जवाब नहीं मिला तो स्टेनो को थमाया नाेटिस Latest Haryana News

[ad_1]

– अवकाश के दिन भी कर्मचारियों को बुलाकर एसडीएम कार्यालय खुलवाया, एक साल का रिकॉर्ड लिया

माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला। कैंट के एसडीएम कार्यालय में सोमवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निरीक्षण के बाद नया मामला सामने आया है। उपायुक्त जब एसडीएम कार्यालय में गए तो उन्हें सोफे नहीं मिले। सोफे गायब होने का जवाब जब मौके पर मौजूद स्टेनो रीना गुप्ता से लिया गया तो वह जवाब नहीं दे सकीं। ऐसे में इसे लापरवाही मानते हुए उपायुक्त ने उन्हें सोमवार को भी नोटिस थमा दिया। नोटिस में दो दिन का जवाब देने के लिए समय दिया गया है। नोटिस का समय होने से पहले ही स्टेनाे का निलंबन पहले ही कर दिया गया।

उपायुक्त की तरफ से दिए गए नोटिस पर गौर करें तो इसमें लिखा है कि एसडीएम कैंट की गैर मौजूदगी में स्टेनो ही उनकी निजी सहायक होती है। ऐसे में कोई सामान कार्यालय से बाहर गया तो उसकी जिम्मेदारी स्टेनो की ही बनती है। दो दिन का समय देकर कहा गया है कि जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम कार्यालय में दूसरे दिन भी पहुंची टीम

एसडीएम कार्यालय में सोमवार के बाद मंगलवार को अवकाश था। इसके बावजूद डीसी कार्यालय के कर्मचारी एसडीएम कार्यालय में आए। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के कुछ कर्मियों को भी बुलाया गया था। डीएल और आरसी का पिछले वर्षों का रिकॉर्ड भी लिया गया। सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर तक टीम छावनी के उपमंडल कार्यालय में डटी रही।

मैंने पदभार छोड़ दिया है। सोफों के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है।

-विनेश कुमार, एसडीएम कैंट

[ad_2]

Source link