[ad_1]
जिला शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की इंस्पायर योजना में आवेदन करने में प्रदेश के कई जिले दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। प्रदेश में पांच जिले ऐसे हैं, जोकि ग्रीन जोन में हैं, जबकि 11 जिले येलो और छह जिलों में सबसे कम आवेदन आए हैं।
विभाग ने जिले के हर खंड को 250 आवेदन करने का लक्ष्य दिया है, मगर अभी तक कई जिलों में 200 आवेदन भी नहीं आए। जिले के राजकीय और निजी स्कूलों को इस योजना में 15 सितंबर तक आवेदन करने हैं। इस योजना के तहत निजी और राजकीय स्कूलों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम के तहत बेस्ट आइडिया को चुना जाएगा।
हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई गई है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडिया देना हैं। वहीं, 29 अगस्त तक प्रदेश में 1997 स्कूलों में से 8053 आवेदन ही आए हैं। सभी जिलों में प्रति खंड के हिसाब से 250 आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में 29 हजार 750 आवेदन होने चाहिए, अभी तक कम आवेदन हुए हैं।
आठ साल में एक भी आइडिया नहीं चुना
इस स्कीम के तहत प्रदेशभर के स्कूलों से बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टिसिपेट तो किया लेकिन आठ साल से देश में टॉप 60 में जगह नहीं बना पाए यह स्कीम 2013-14 में शुरू हुई थी।
खंड स्तर पर मिलेंगे 10 हजार रुपये
हर स्कूल से पांच बेस्ट आइडिया सिलेक्ट कर जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिला स्तर पर आइडिया चयनित होने पर उस आइडिया को मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को खंड स्तर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिला स्तर से आइडिया अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल चयनित लिए एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। इसमें छठी से 10वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे।
ये जिले ग्रीन जोन में
जिला नामांकन
महेंद्रगढ़ 645
कुरुक्षेत्र 622
सिरसा 589
करनाल 586
हिसार 514
ये जिले येलो जोन में
जिला नामांकन
कैथल 495
भिवानी 480
फतेहाबाद 442
गुरुग्राम 403
पानीपत 344
मेवात 332
चरखी-दादरी 331
अंबाला 276
झज्जर 264
फरीदाबाद 257
सोनीपत 257
सबसे कम वाले जिले
जिला नामांकन
जींद 240
पलवल 216
रेवाड़ी 216
रोहतक 188
यमुनानगर 183
पंचकूला 172
वर्जन
इंस्पायर योजना में लगातार जिले से आवेदन बढ़ रहे हैं। इस बार सभी स्कूलों का योजना में भाग लेना अनिवार्य है। जिला स्तर के बाद राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आइडिया चयनित किया जाएगा।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
वर्जन
इंस्पायर योजना में अंबाला जिला से लगातार आवेदन आ रहे हैं। 15 सितंबर तक आवेदनों की संख्या को और बढ़ाएगा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में विद्यार्थी इसमें प्रतिभागिता कर सकें।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
[ad_2]
Source link



