Ambala News: इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता में रूपेश का हुआ चयन Latest Haryana News

[ad_1]


नारायणगढ़ के लाहा ​स्थित सरकारी स्कूल के छात्र को सम्मानित करतीं प्राचार्य व स्टाफ। प्रवक्ता



नारायणगढ़। इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल के छात्र का चयन हुआ है। यह उपलब्धि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहा के कक्षा 10 वीं के छात्र रूपेश ने हासिल की है। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रधानाचार्य मंजू रानी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मंजू रानी ने छात्र रूपेश को मिठाई खिलाकर उसे शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विज्ञान अध्यापिका मुक्ता देवी को भी बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में छात्र रूपेश ने यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा तथा खंड शिक्षा अधिकारी का भी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। रूपेश ने प्रतियोगिता में गार्डन चेयर विद इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट मॉडल बनाया था, जिसे जिला स्तर पर चुना गया है।

Trending Videos

[ad_2]

Source link