[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जालंधर में 9 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में अंबाला की तीन महिला बॉक्सर का चयन हुआ है। इनमें 48 किलोग्राम भार में जंडली निवासी जसलीन शामिल हैं। इसके अलावा 48 किलोग्राम में कैंटोनमेंट बोर्ड निवासी नितिका व 51 किलोग्राम में कैंटोनमेंट बोर्ड निवासी कल्पना दम दिखाएंगी। चयनित होने वाली बॉक्सर में नितिका व कल्पना दोनों सगी बहनें हैं। लंबे समय से तीनों खिलाड़ी अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में कोच संजय से प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच संजय ने बताया कि कल्पना इंटरनेशनल लेवल की खिलाड़ी तो जसलीन व नितिका नेशनल लेवल की खिलाड़ी हैं। पहले भी कई बार तीनों पदक हासिल कर अंबाला का नाम रोशन कर चुकी हैं। इन दिनों तीनों खिलाड़ी बॉक्सिंग रिंग में प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं।
[ad_2]
Source link



