[ad_1]
{“_id”:”699a114ad05b793d4e0afb40″,”slug”:”bail-plea-head-rejected-ambala-news-c-36-1-amb1002-158680-2026-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: आरोपी हेड कांस्टेबल की जमानत याचिका खारिज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला सिटी। मॉडल टाउन निवासी निकिता बजाज की मौत के मामले में शनिवार को आरोपी हेड कांस्टेबल अमित कुमार की जमानत याचिका पर एसीजेएम विवेक चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के वकील ने अपनी-अपनी दलीलें दी। इसके बाद कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 11 फरवरी को निकिता बजाज की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में हेड कांस्टेबल अमित कुमार पर कार से कुचलने के आरोप लगे थे। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। संवाद
[ad_2]
Source link


