Ambala News: अमेरिका की जगह दो युवकों को ब्राजील में बंधक बनाकर दी यातनाएं, 42 लाख की धोखाधड़ी Latest Haryana News

[ad_1]

नारायणगढ़। पंजलासा व नबीपुर के दो युवकों से अमेरिका भेजने के नाम पर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शातिर एजेंट ने पैसे लेने के बाद एक नंबर में अमेरिका भेजने का झांसा देकर स्पेन के बाद ब्राजील भेज दिया। दोनों युवकों को ब्राजील में ही बंधक बनाकर मारपीट करते हुए वीडियो भेजने के बाद रुपये मंगवाए। बाद में दोनों युवक नवंबर 2024 में अपने खर्च से वापस लौटे। लंबी जांच के बाद नारायणगढ़ थाना पुलिस ने एजेंट कुलदीप सिंह छोकर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Trending Videos

चार माह स्पेन के होटल में रखा, ब्राजील में अगवा करवाकर की मारपीट

पीड़ित नबीपुर गांव निवासी जसविंद्र सिंह व पंजलासा गांव निवासी माम चंद ने बताया कि उनके बच्चे इटली गए थे। कुलदीप सिंह ने उन्हें अमेरिका भेजने का लालच देकर 42 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने बच्चों को चार महीने स्पेन में होटल में रखा और फिर ब्राजील भेज दिया। ब्राजील में उनके बच्चों को अगवा करवाकर एक कमरे में कैद कर दिया गया। आरोपी लगातार बच्चों की पिटाई की वीडियो भेजकर पैसों की डिमांड कर रहे हैं। परिजनों ने 50 हजार रुपये देने पर भी बच्चों को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया। बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी गई थी। नवंबर 2024 में ही दो युवकों के लौटने के बाद एजेंट ने दोबारा विदेश भेजने के झांसा देकर लटकाए रखा। जब रुपये नहीं लौटाए तो प्राथमिकी दर्ज करवाई।

[ad_2]

Source link