Ambala News: अमृतसर से पटना के बीच आज से चलेगी होली विशेष ट्रेन Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ और सुविधा को देखते हुए ने विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने अमृतसर से पटना के बीच आज यानी 27 फरवरी से होली विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके और सफर आरामदायक हो। ट्रेन नंबर 04664/04663अमृतसर-पटना-अमृतसर पूरी तरह आरक्षित होगी। इसमें एसी, स्लीपर व जनरल कोच की सुविधा मिलेगी ।

समय सारिणी व संचालन तिथि

ट्रेन नंबर 04664 अमृतसर से पटना 27 फरवरी, 2 और 5 मार्च को सुबह 9:45 बजे अमृतसर से प्रस्थान करके दोपहर 2:45 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04665 पटना से 28 फरवरी, 3 और 6 मार्च को शाम चार बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:05 बजे अंबाला कैंट और रात आठ बजे अमृतसर पहुंचेगी।


बीच रास्ते ठहराव

ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हरदोई, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।


अमृतसर से पटना के बीच चलने चाली ट्रेन के आरक्षण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है ताकि होली पर घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके। यात्रियों से अपील की जाती है कि वो बिहार व यूपी की तरफ जाने वाली विशेष ट्रेनों की जानकारी एनटीईएस और हेल्प लाइन नंबर 139 पर ले सकते हैं।

एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।

[ad_2]

Source link