[ad_1]
यात्रियों को वेटिंग से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस कदम से खास तौर पर अमृतसर और मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) की ओर जाने वाले यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी। रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अजमेर से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इससे इन ट्रेनों की क्षमता बढ़कर 20 कोच हो जाएगी।
अजमेर-अमृतसर-अजमेर
ट्रेन नंबर 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस में एक-एक कोच लगाया जाएगा। अजमेर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन में 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अतिरिक्त कोच रहेगा। वहीं, अमृतसर से वापसी में 23 अप्रैल से 1 मई तक यह सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09621/09622 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अजमेर से 26 अप्रैल को और बांद्रा टर्मिनस से 27 अप्रैल को अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं ट्रेन नंबर 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में भी एक-एक कोच लगाया जाएगा। अजमेर से 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अतिरिक्त कोच रहेगा। वहीं अमृतसर से 23 अप्रैल से 1 मई तक अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इन अतिरिक्त कोचों की जानकारी सार्वजनिक की जाए।
कुरुक्षेत्र। मानसी उर्फ देवी। फाइल फो टो
[ad_2]
Source link




