Ambala News: अनाज मंडी में पहुंचा 7540 क्विंटल गेहूं Latest Haryana News

[ad_1]


मुलाना अनाजमंडी में गेहूं की ट्राली खाली करता किसान। संवाद



मुलाना। अनाज मंडी में गेहूं की आवक जारी है। गेहूं खरीद शुरू होने के तीसरे दिन अनाज मंडी में 7540 क्विंटल की आवक दर्ज की गई। जबकि अनाज मंडी में तीन दिनों के भीतर करीब 10526 क्विंटल गेहूं की फसल पहुंच चुकी है। इसमें वेयरहाउस खरीद एजेंसी ने करीब 2699 क्विंटल की खरीद की है। मार्केट कमेटी सहायक सचिव मांगाराम ने बताया कि मंडी में बायोमैट्रिक प्रणाली के माध्यम से गेट पास जारी किए जा रहे हैं। केवल निर्धारित नमी वाले गेहूं की ही खरीद की जाएगी। जिस फसल में ज्यादा नमी है, उसे सूखने के बाद खरीदा जा रहा है। संवाद


Trending Videos

[ad_2]

Source link