Ambala News: अंबाला सदर में 1.25 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड स्तर पर सौंदर्यीकरण भी होगा। इन कार्याें पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से 11 विभिन्न परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं । इन विकास कार्यों में सड़कों का निर्माण, नालों की मरम्मत और सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्धार शामिल है।

वार्ड-32 पर विशेष ध्यान, सड़कों और भवनों का होगा कायाकल्प

नगर परिषद द्वारा जारी सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 32 में विकास कार्यों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यहां बीसी बाजार में धोबी समाज धर्मशाला के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए लगभग 13.78 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है। इसके अलावा, इसी वार्ड में साउथ इंडियन स्टोर से कालका हलवाई तक सड़क निर्माण पर करीब 39.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जो इस सूची का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।

प्रमुख विकास परियोजनाएं

छावनी के ईदगाह कॉलोनी में गड़गड़िया नाले के साथ चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा, इसकी अनुमानित लागत 5.92 लाख रुपये है। इसी प्रकार शहर के विभिन्न स्थानों पर मैनहोल कवर और फ्रेम लगाने के लिए 3.20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण व मरम्मत के लिए भी 4.25 लाख रुपये की निविदा जारी की गई है। इसी प्रकार दयाल बाग (वार्ड-8) में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए पाइप बिछाने का कार्य होगा। इस पर 8.51 लाख रुपये व्यय होंगे।

पांच मार्च है आवेदन की अंतिम तिथि

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अधिकांश निविदाओं को जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है। केवल गणेश विहार (वार्ड-18) की गली नंबर 5 के निर्माण कार्य के लिए आवेदन की तिथि 26 मार्च तक है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से ठेकेदार इन परियोजनाओं के लिए अपनी बोलियां जमा कर सकते हैं।

– देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी नप सदर, अंबाला।

[ad_2]

Source link