[ad_1]
अंबाला। अंबाला में हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। अंबाला छावनी बस अड्डे पर 23,400 नए हैप्पी कार्ड पहुंच गए हैं। रोडवेज विभाग ने इन कार्डों को सीरियल नंबर के अनुसार व्यवस्थित करने और इनकी स्कैनिंग का काम शुरू कर दिया है। अंबाला में करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद यह कार्ड पहुंचे हैं। वर्ष 2024 और 2025 में करीब 40 हजार लाभार्थियों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर रखा था। अधिकारियों के अनुसार अभी 23,400 नए हैप्पी कार्ड पहुंचे हैं, बचे हुए कार्ड भी जल्द पहुंच जाएंगे। हैप्पी कार्डों की स्कैनिंग और डेटा एंट्री का काम पूरा होते ही वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लाभार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर फोन करके कार्ड प्राप्त करने की सूचना दी जाएगी।
1000 किलोमीटर का मुफ्त सफर
हरियाणा सरकार ने एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रति वर्ष 1,000 किलोमीटर निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। अंबाला में वर्तमान में लगभग 70 हजार लाभार्थी पहले से ही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। यह लाभार्थी रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर कर रहे हैं।
पुराने कार्ड लेने नहीं पहुंचे 4000 लोग
एक ओर जहां नए कार्डों का इंतजार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर विभाग के पास करीब 4,000 पुराने कार्ड अभी भी लंबित पड़े हैं। इन कार्डों के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थी अभी तक इन्हें लेने नहीं आए हैं। विभाग ने अपील की है कि जिन लोगों ने पहले आवेदन किया था, वे अपना स्टेटस चेक कर कार्ड प्राप्त कर लें।
दो साल बाद 23,400 हैप्पी कार्ड आ चुके हैं इन कार्ड का स्कैनिंग और सीरियल में लगाया जा रहा है जल्द ही इनका वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बचे हुए कार्ड भी कुछ दिनों में आ जाएंगे।
– अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
[ad_2]
Source link


