[ad_1]
Last Updated:
Ambala ki local news : नर्सरी के लिए सीधा इन गोबर के गमलों में पौधे उगा सकते हैं, जो गमले समेत आसानी से मिट्टी में मिल जाएंगे. इससे पौधों को अतिरिक्त पोषण तत्व मिलेंगे और प्लास्टिक का उपयोग भी कम होगा. गोबर प्रबंधन नगर परिषद के लिए भी सिरदर्द बन चुका था. नगर परिषद ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए वेस्ट गोबर के उपयोग से नए और उपयोगी उत्पाद बनाने पर काम शुरू किया. नगर परिषद गोबर से लकड़ी बना रहा था, लेकिन इसे बेचना मुश्किल हो गया.
अंबाला. हरियाणा के अंबाला जिले में शहर को स्वस्थ ओर स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर परिषद कई परियोजनाएं चला रहा है. अंबाला की सड़कों पर फैला गोबर भी एक बड़ी समस्या बन चुका है. ऐसे में ये गोबर प्रबंधन नगर परिषद के लिए भी सिरदर्द बन गया. नगर परिषद ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए वेस्ट गोबर के उपयोग से नए और उपयोगी उत्पाद बनाने की पहल की है. नगर परिषद इस गोबर की मदद से पर्यावरण के लिए अनुकूल गमले बना रहा है. आमतौर पर नर्सरी में पौधों को उगाने के लिए पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें थोड़ी मिट्टी डालकर पौधे विकसित किए जाते हैं. जब पौधे बड़े हो जाते हैं, तो इन पॉलिथीन बैग्स को हटा दिया जाता है, जिससे प्लास्टिक कचरे की समस्या भी बढ़ती है.
नगर परिषद की इस नई पहल से न केवल गोबर का सही इस्तेमाल होगा, बल्कि इससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा. गोबर से बने गमले पूरी तरह से जैविक हैं. इनके उपयोग से पॉलिथीन के कचरे में कमी आएगी और गोबर का निस्तारण भी होगा. यह कदम स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक जरूरी कदम है. नर्सरी संचालक इन गोबर से बने गमलों में आसानी से पौधे तैयार कर सकते हैं और बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के गमले समेत इन्हें जमीन में उगा सकते हैं.
लोकल 18 से बात करते हुए नगर परिषद में कार्यरत स्वच्छ भारत मिशन की कोऑर्डिनेटर रितु शर्मा बताती हैं कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद समय-समय पर परियोजनाएं चलता रहता है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनकी टीम अंबाला में अब गोबर प्रबंधन पर कार्य कर रही है. इसमें शहर में गोबर के ढेर को खत्म करने के लिए उससे गमले बनाए जा रहे हैं. अंबाला में गोबर की अधिकता एक बड़ी समस्या बन गई थी. पहले इसे नष्ट करने के लिए नगर परिषद गोबर से लकड़ी बना रही थी, लेकिन इसे बेचना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में अब गोबर के गमले तैयार किए जा रहे हैं.
पशुपालकों से अपील
रितु शर्मा ने बताया कि नगर परिषद चाहती है कि अंबाला सदर को पॉलिथीन मुक्त बनाया जाए. उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे नगर परिषद को गोबर उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक संख्या में गमले तैयार किए जा सकें. फिलहाल इन गमलों का उपयोग नगर परिषद अपने अधीन आने वाले पार्क ओर जीटी रोड के किनारे कर रहा है. इससे पौधों को अंदर ही अंदर खाद मिलेगी. गोबर की समस्या भी खत्म होगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
[ad_2]



