[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चैत्र नवरात्र पर माता बाला सुंदरी के भक्तों के लिए रोडवेज अंबाला और नारायणगढ़ से सिरमौर स्थित प्रसिद्ध त्रिलोकपुर धाम तक विशेष बस सेवा शुरू करेगी। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र के दौरान 15 दिनों तक यह बसें श्रद्धालुओं को माता बाला सुंदरी के दर्शन कराएंगी। त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी का मंदिर प्राचीन और सिद्ध शक्तिपीठ माना जाता है। नवरात्र के दिनों में यहां मेले का आयोजन होता है जहां दर्शन के लिए अंबाला, हरियाणा और पड़ोसी राज्य पंजाब से भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ और परिवहन की समस्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन हर साल इस रूट पर विशेष बसें चलाता है।
नारायणगढ़ सब-डिपो के डीआई जसबीर ने बताया कि उन्होंने परमिट के लिए महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। नारायणगढ़ बस अड्डे से सुबह छह बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं की मांग और भीड़ के अनुसार, हर एक घंटे के अंतराल पर माता के दरबार के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही अंबाला शहर से भी त्रिलोकपुर के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी।
[ad_2]
Source link




