{“_id”:”69372226b09577508b01b445″,”slug”:”participation-in-the-international-science-exhibition-ambala-news-c-36-1-amb1003-154350-2025-12-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में की प्रतिभागिता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:38 AM IST
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागिता की। यह आयोजन प्राचार्य रोहित कुमार के निर्देशन में किया गया। विद्यार्थियों ने फेस्टिवल में विज्ञान विषय पर आधारित अनेक मॉडल और प्रयोग को समझा और रचनात्मकता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से निर्मित मॉडलों से विज्ञान में हो रहे विभिन्न परीक्षणों को जाना। प्राचार्य रोहित कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों में जिज्ञासा जगाने और उन्हें वैज्ञानिक सोच के लिए प्रेरित करने का एक मंच प्रदान करती है। मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. सतीश कुमार एवं सोनू रानी विद्यार्थियों के साथ रहे। संवाद