[ad_1]
अंबाला। महेश नगर थाना को दी तहरीर में ट्रिब्यून कॉलोनी निवासी ऋषभ ने बताया कि उनकी फैक्टरी अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में है। पहले भी कई बार फैक्टरी में चोरी हो चुकी है। 1 अक्तूबर को फैक्टरी से कुछ सामान चोरी हो गया। जब फुटेज खंगाली तो एक युवक सामान चुराते हुए कैद हुआ। कोई सुराग न लगने पर पुलिस को शिकायत सौंपी। संवाद
निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर चोरी
अंबाला। साईं का बाग के निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर चोरी हो गई। अंबाला कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में अंबाला कैंट गुलाब मंडी निवासी बृजपाल ने बताया कि साईं का बाग में अपना नया मकान बनाया है। 3 अक्तूबर को रोजाना की तरह देखभाल करने के लिए गया था। अगले दिन पड़ोसियों से सूचना मिली कि पानी की मोटर चोरी हो गई। पीड़ित ने चुराने के आरोप सुंदर नगर निवासी विक्की व राहुल उर्फ सिंदल पर लगाए हैं। संवाद
एसी के आउटडोर से पार्ट चुरा ले गए चोर
अंबाला। महेश नगर के टांगरी पुल के निकट इलेक्ट्रिक टूल्स के सामान की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान के दो एसी के आउटडोर से पार्ट सहित दुकान की टोंटियां चुरा ले गए। 30 सितंबर की रात को चोर ने वारदात को अंजाम दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने महेश नगर के विकास विहार निवासी सुनील लोहिया की तहरीर पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
नशे की हालत में छोटे ने बड़े भाई के सिर पर मारा डंडा
नारायणगढ़। नशे की हालत में छोटे ने अपने ही बड़े भाई के सिर पर डंडा मारकर चोटिल कर दिया। घायल की पत्नी जसवंत की शिकायत पर पुलिस ने देवर रिंकू पर मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में जसवंत कौर ने बताया कि 30 सितंबर की रात को पति टीका राम अपने पलंग पर सो रहे थे, तभी देवर रिंकू हाथ में डंडा लेकर नशे की हालत में आया। आते ही गाली-गलौज करने लगा। बोलने लगा कि तुमने मेरे घर की बिजली के तार क्यों हटाए। देखते ही देखते पति पर डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले के बाद देवर मौके से भाग गया। संवाद
[ad_2]
Source link



