Ambala News: ई बसों का यमुनानगर, कालका, अंबाला कैंट- सिटी मार्ग पर संचालन शुरू Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई नई पांच वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा हो गया। बुधवार को इन बसों को संचालन भी शुरू कर दिया गया। जिसमें यमुनानगर एक बस, कालका एक बस, अंबाला कैंट-सिटी मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा जल्द ही नन्हेडा और मोहड़ी मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू किया जाना है। अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 15 हो गई। यह बसें दो शिफ्ट में संचालन कर रही है।

सुबह की शिफ्ट

पहली बस सुबह 4:50 बजे पर अंबाला सिटी बस स्टैंड से कालका, दूसरी बस पांच बजे अंबाला सिटी से यमुनानगर, तीसरी बस 5:10 बजे अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, चौथी बस 5:20 बजे अंबाला सिटी से बराड़ा, पांचवीं बस 5:30 बजे पर अंबाला सिटी से नन्हेडा, छठी बस 5:50 बजे अंबाला सिटी से कालका, सातवीं बस 6 बजे अंबाला सिटी से मोहडी, आठवीं बस 6:10 बजे अंबाला सिटी से पंजाेखरा, नौंवी बस 6:15 बजे अंबाला सिटी से यमुनानगर, दसवीं बस 6:20 बजे पर अंबाला सिटी से पंचकूला, 11वीं बस 6:30 बजे अंबाला सिटी से बोह, 12वीं बस अंबाला सिटी से अंबाला छावनी, 13वीं बस 7 बजे अंबाला सिटी से अंबाला छावनी, 14वीं बस 7:10 बजे पर अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, 15वीं बस 7:15 बजे अंबाला सिटी से अंबाला कैंट के लिए संचालन करेगी।

शाम की शिफ्ट

शाम की शिफ्ट में पहली बस दोपहर 12:10 बजे पर अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, दूसरी बस 12:20 बजे अंबाला सिटी से नन्हेडा, तीसरी बस 12:30 बजे अंबाला सिटी से कालका, चौथी बस 12:40 बजे अंबाला सिटी से मोहडी, पांचवीं बस 12:50 बजे अंबाला सिटी से पंजोखरा, छठी बस 1:10 बजे अंबाला सिटी से यमुनानगर, सातवीं बस 1:20 बजे अंबाला सिटी से कालका, आठवीं बस 1:30 बजे अंबाला सिटी से अंबाला छावनी- पंचकूला, नौवीं बस 1:30 बजे अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, दसवीं बस 1:40 बजे अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, 11वीं बस 2 बजे अंबाला सिटी से पंचकूला, 12वीं बस 2:10 बजे अंबाला सिटी से बोह, 13वीं 2:20 बजे अंबाला सिटी से अंबाला छावनी, 14वीं 2:30 बजे अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, 15वीं बस 2:40 बजे पर अंबाला सिटी से अंबाला छावनी, यमुनानगर पर संचालन किया जा रहा है।

अंबाला में आई पांच इलेक्ट्रिकल बसों का यमुनानगर, कालका, अंबाला सिटी-कैंट मार्ग पर संचालन शुरू कर दिया है। वहीं मोहड़ी और नन्हेडा मार्ग पर भी जल्द संचालन शुरू किया जाना है।

– अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।

[ad_2]

Source link