Ambala: होली के दिन मातम में बदली खुशियां, एक परिवार को बाइक ने मारी टक्कर; 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम Latest Haryana News

[ad_1]

होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बुधवार  एक तेज रफ्तार बाइक ने घर लौट रहे परिवार की बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 8 वर्षीय बेटी देवेशी  की मौत हो गई, जबकि पिता मनोज कुमार और भाई 13 वर्षीय तनय घायल हो गए हैं। तनय को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर प्रथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

महावीर नगर निवासी मनोज कुमार (44) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी प्रीति, 13 वर्षीय बेटे तनय और 8 वर्षीय बेटी देवेशी के साथ विवेक विहार में अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार के यहां होली खेलकर घर लौट रहे थे। सुबह 11:00 बजे जैसे ही वह मोती नगर स्थित गुरुनानक फर्नीचर हाउस के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायलों को सिटी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवेशी को मृत घोषित कर दिया। संतुष्टि न होने पर परिजन शव को एमएम अस्पताल सदोपुर ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया। हादसे में मनोज और उनके बेटे तनय को भी चोटें आई हैं।

[ad_2]

Source link