[ad_1]
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे शनिवार को अंबाला छावनी से अयोध्या कैंट के लिए विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 00452 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए चलाई जा रही है जो रामलला के दर्शन करना चाहते हैं।
इन स्टेशनों से सवार हो सकेंगे यात्री : रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, यह ट्रेन अंबाला से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा और दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर बोर्डिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं। इसके तहत ट्रेन का कुरुक्षेत्र में ठहराव शाम 4 बजे, करनाल में 4:45 बजे, पानीपत में 5:45 बजे, सोनीपत में 6:55 बजे, पुरानी दिल्ली में रात 8:10 बजे ठहराव के बाद ट्रेन शनिवार 29 मार्च को सुबह 10:40 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
कार्यक्रम: श्रद्धालु 30 मार्च की रात 8:20 बजे तक अयोध्या में रुक सकेंगे। इसके बाद ट्रेन वापस अंबाला के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन 31 मार्च को दोपहर 3:10 बजे अंबाला पहुंचेगी और यहां इस यात्रा का समापन होगा। संवाद
साप्ताहिक आधार पर चलेंगी
रेलवे ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि को जून के अंत तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से बिहार और राजस्थान के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा होगा।
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर और 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर अब जून 2026 तक चलेंगी। ट्रेन नंबर 04731 प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। अब यह 5 अप्रैल से 28 जून 2026 तक कुल 13 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसी प्रकार 04732 वापसी में प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से चलेगी। इसका विस्तार 7 अप्रैल से 30 जून 2026 तक के लिए किया गया है।
समय सारणी पर एक नजर
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। श्रीगंगानगर से ट्रेन रविवार दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर सोमवार रात 11:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में समस्तीपुर से ट्रेन मंगलवार रात 12:45 बजे रवाना होकर बुधवार दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर छपरा ग्रामीण, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। छपरा ग्रामीण और श्रीगंगानगर के बीच समय सारणी में कोई बदलाव नहीं है।
अधिकारी के अनुसार
गर्मियों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों के विस्तार का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क विभाग, उत्तर रेलवे।
[ad_2]
Source link


