[ad_1]
शहर के घास मंडी स्थित खोसला फिलिंग स्टेशन पर वीरवार शाम अफरा-तफरी मच गई। एक कार सवार व्यक्ति वहां एक संदिग्ध बॉक्स छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। हालांकि, करीब डेढ़ घंटे की गहन जांच के बाद बॉक्स से नारियल और शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रेलवे ड्यूटी लिखा मिला
फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी ईश्वर के अनुसार, शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच एक कार डीजल डलवाने पहुंची, जिस पर रेलवे ड्यूटी लिखा हुआ था। डीजल डलवाने के बाद जब कर्मचारी ने भुगतान के बारे में पूछा, तो चालक ने नकद या ऑनलाइन भुगतान न होने की बात कही। कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाकर चालक ने पंप पर एक अच्छी तरह से पैक किया हुआ बॉक्स रख दिया और अचानक कार स्टार्ट कर वहां से भाग निकला।
[ad_2]
Source link




