Ambala: खिलौनानुमा पिस्तौल के बल पर दिव्यांग की दुकान से नकदी से भरे बैग लूटे, घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड Latest Haryana News

[ad_1]


सीसीटीवी घटना
– फोटो : संवाद

विस्तार


अंबाला के एमएमयू अस्पताल मुलाना स्थित गुरुनानक ऑन लाइन फार्म की दुकान से एक शातिर बदमाश चाकू व नकली खिलौनानुमा पिस्तौल के बल पर 40 हजार की नकदी से भर बैग लूट ले गया। दुकानदार भजन सिंह दिव्यांग होने के कारण बदमाश का पीछा नहीं कर सका।

Trending Videos

वारदात के बाद जब मौके पर ही पिस्तौल फैंककर बदमाश फरार हुआ तो पता चला कि वह महज एक खिलौना था। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और बयान कर मामले की जांच शुरू कर दी। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

दुकानदार बराड़ा के हरि मंदिर भजन सिंह ने बताया था कि उसकी एमएमयू अस्पताल मुलाना के नजदीक गुरुनानक ऑनलाइन फार्म नाम से दुकान है। 10 अक्तूबर को वह अपनी दुकान पर था कि तभी बाइक पर एक युवक दुकान पर आया। दोपहर के समय आया तो उसके एक हाथ में चाकू व एक पिस्तौल थी।

आते ही चाकू व पिस्तौल के बल पर उसकी दुकान पर रखा 40 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग ले उड़ा। पीड़ित ने बताया कि वह मनी ट्रांसफर का काम भी रहता है इसलिए बैग में राशि पड़ी थी।

[ad_2]

Source link