Amar Ujala Samvad Haryana Live: हरियाणा के भविष्य पर महामंथन, गुरुग्राम में सियासत से संस्कृति तक संवाद आज Latest Haryana News

[ad_1]

06:52 AM, 17-Dec-2025

इनकी रहेगी भागीदारी

‘संवाद’ अमर उजाला का राष्ट्रीय विचार मंच है जहां देश की जानी-मानी हस्तियां, नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और प्रभावशाली व्यक्तित्व अलग-अलग सत्रों में दर्शकों से सीधे संवाद करते हैं। इस आयोजन में 50 दिनों में दंडक्रम पारायण संपन्न करने वाले वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, लोकप्रिय अभिनेता अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, आरजे प्रवीण, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा, अभिनेत्री शालिनी पांडेय, प्रख्यात कवि एवं गीतकार आलोक श्रीवास्तव, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स के एमडी नितिन नाग और एब्सोल्यूट के सीईओ व संस्थापक अगम खरे अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे।

06:36 AM, 17-Dec-2025

ये है कार्यक्रम का एजेंडा

एक दिन के आयोजन में अलग-अलग पैनल सत्रों के माध्यम से विकसित हरियाणा, सनातन एवं जीवन मूल्य, पोषण और स्वस्थ भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा, फिल्मी दुनिया, उद्यमिता तथा आलोकनामा जैसे विषयों पर गहन विमर्श होगा। इसके साथ ही अचीवर्स अवाॅर्ड भी प्रदान किए जाएंगे।

06:09 AM, 17-Dec-2025

Amar Ujala Samvad Haryana Live: हरियाणा के भविष्य पर महामंथन, गुरुग्राम में सियासत से संस्कृति तक संवाद आज

देश और हरियाणा के बहुआयामी विकास पर महामंथन के लिए बुधवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन होगा। इसमें राजनीति, सुरक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म, मनोरंजन, खेल नामचीन हस्तियों के साथ चर्चा होगी। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुग्राम स्थित होटल क्राउन प्लाजा में सुबह नौ बजे होगी।

‘हरियाणा स्वर्णिम शताब्दी की ओर’ थीम पर आधारित इस संवाद में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। सीएम सैनी सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर बात करने के साथ विजन रखेंगे और चुनौतियों पर भी बात करेंगे। आयोजन में पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और योग गुरु व पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

[ad_2]
Amar Ujala Samvad Haryana Live: हरियाणा के भविष्य पर महामंथन, गुरुग्राम में सियासत से संस्कृति तक संवाद आज