in

Amar Ujala Samvad : अमर उजाला संवाद से संभावनाओं को लगेंगे पंख, गुरुग्राम में लोगों से रूबरू होंगी हस्तियां Latest Haryana News

Amar Ujala Samvad : अमर उजाला संवाद से संभावनाओं को लगेंगे पंख, गुरुग्राम में लोगों से रूबरू होंगी हस्तियां  Latest Haryana News

[ad_1]


अमर उजाला संवाद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


साइबर सिटी गुरुग्राम में सोमवार को होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

Trending Videos

अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटेंगे। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। दो सितंबर को होटल क्राउन प्लाजा में संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इसमें शामिल होंगे। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयाें पर अलग-अलग सत्र होंगे।  

मशहूर फिल्म अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत भी फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं पर राय रखेंगी। साथ ही, खेल जगत से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हरियाणा में खेलों में भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे। 

मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी और आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरणदास भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के सूत्र बताएंगे। इसके अलावा शिक्षाविद् आनंद कुमार शिक्षा क्षेत्र पर चर्चा करेंगे। वहीं, स्टैंडअप कॉमेडियन सुमेध शिंदे कार्यक्रम में दर्शकों को गुदगुदाएंगे।

अगर आप भी अमर उजाला संवाद का हिस्सा बनना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें। 

https://www.amarujala.com/haryana-samwad-2024

 

#

[ad_2]
Amar Ujala Samvad : अमर उजाला संवाद से संभावनाओं को लगेंगे पंख, गुरुग्राम में लोगों से रूबरू होंगी हस्तियां

Bhiwani News: रेलवे आवास बनाए जाने एवं रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत की मांग Latest Haryana News

Bhiwani News: रेलवे आवास बनाए जाने एवं रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत की मांग Latest Haryana News

Kurukshetra News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण दो को Latest Haryana News

Kurukshetra News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण दो को Latest Haryana News