Al Falah: अल फलाह मेडिकल कॉलेज में नौकरी का मौका, MBBS हो या एमएससी की डिग्री, सब कर सकते हैं अप्लाई Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Al Falah Medical College Vacancy: हरियाणा में स्थित अल फलाह मेडिकल कॉलेज में कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसके तहत, प्रोफेसर से लेकर नर्सिंग स्टाफ और सीनियर/जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर तक के पदों पर भर्ती की जाएगी.

Al Falah Medical College: अल फलाह मेडिकल कॉलेज में कई पदों पर भर्ती की सूचना है

नई दिल्ली (Al Falah Medical College Vacancy). अल-फलाह विश्वविद्यालय के तहत संचालित अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, फरीदाबाद ने शिक्षण और गैर-शिक्षण, दोनों श्रेणियों में विभिन्न पदों पर तत्काल भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह अवसर चिकित्सा क्षेत्र में अनुभवी पेशेवरों और नए स्नातकों, दोनों के लिए है. वैकेंसी में मुख्य रूप से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं.

अल फलाह मेडिकल कॉलेज ने इन पदों को तुरंत भरने का विज्ञापन जारी किया है. इसलिए चयन प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीधे कॉलेज की आधिकारिक ईमेल आईडी registrar@alfalahuniversity.edu.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. अल-फलाह मेडिकल कॉलेज की इन रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता और अनुभव, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (NMC) के मानदंडों के अनुसार निर्धारित किए गए हैं.

अल फलाह मेडिकल कॉलेज में नौकरियों का अंबार

अल फलाह मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री के साथ संबंधित विषय में MS या M.Sc. की डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही, टीचिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी. इस मेडिकल कॉलेज में MBBS की लगभग 150 सीटें हैं. इसलिए यहां कार्यरत स्टाफ की योग्यता हाई स्टैंडर्ड पर खरी उतरनी चाहिए. जो भी योग्य उम्मीदवार तुरंत जॉइन करने के लिए तैयार हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी.

प्रमुख रिक्त पद और शैक्षणिक योग्यता

अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक और चिकित्सा पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं:

1. टीचिंग फैकल्टी पद

  • प्रोफेसर
  • एसोसिएट प्रोफेसर
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • टीचर

आवश्यक योग्यता (प्रोफेसर पदों के लिए):

  • MBBS की डिग्री
  • संबंधित विषय में MS या M.Sc. की डिग्री
  • मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में टीचिंग अनुभव.

2. मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ

  • सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर
  • जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर
  • नर्सिंग स्टाफ

(इन पदों के लिए विस्तृत योग्यता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें).

अल फलाह मेडिकल कॉलेज में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

अल-फलाह मेडिकल कॉलेज ने इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सीधा और ईमेल आधारित रखा है. इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा (CV) और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए कॉलेज की आधिकारिक ईमेल आईडी registrar@alfalahuniversity.edu.in पर भेजकर आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी से जुड़ी सभी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट alfalahmedical.org पर चेक करके योग्यता अनुसार आवेदन करने की सलाह दी जाती है.

अल-फलाह मेडिकल कॉलेज चयन प्रक्रिया

  • शुरुआत में प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चयन प्रक्रिया (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा.
  • खास तौर पर उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो तुरंत कॉलेज जॉइन करने की स्थिति में होंगे.

अल-फलाह मेडिकल कॉलेज हरियाणा के फरीदाबाद में 80 एकड़ के विशाल परिसर में स्थित है और चिकित्सा शिक्षा में यूजी/पीजी कोर्स संचालित करता है.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें

homecareer

अल फलाह मेडिकल कॉलेज में नौकरी का मौका, MBBS-MSc वाले कर सकते हैं अप्लाई

[ad_2]