AIUDF ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल Politics & News

[ad_1]

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (AIUDF) ने मंगलवार (17 मार्च) को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. इससे पहले 9 मार्च को पार्टी की ओर से जारी की गई थी, जिसमें 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. पार्टी ने 21 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकंडी सीट से चुनाव लड़ेंगे. असम में मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई 2026 को होगी.

AIUDF ने किसे दिया टिकट

अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (AIUDF) की दूसरी लिस्ट में तीन मौजूदा विधायकों हाफिज बशीर अहमद (गोलपारा पूर्व), नजरुल हक (धुबरी) और अशरफुल हुसैन (चेंगा) को फिर टिकट दिया गया है. वहीं, खुद भी पूर्व विधायक अजमल बिन्नाकंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों में मजीबुर रहमान (दलगांव), अब्दुल अजीज (समागुरी), मुसुखा बसुमतारी (बिजनी), मुकुट दास (राहा) और अनुप कृष्ण दास तालुकदार (रामकृष्ण नगर) शामिल हैं.

पहली लिस्ट में इसके तीन मौजूदा विधायक अमीनुल इस्लाम, हाफिज रफीकुल इस्लाम और निजानुर रहमान, जो रूपाहिहाट, मंडिया और गौरीपुर विधानसभा सीट से जीते थे.

अकेले चुनाव लड़ रही AIUDF

एआईयूडीएफ किसी भी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है, हालांकि इसने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी. अजमल ने पहले कहा था कि पार्टी आगामी चुनावों में 25-30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि असम में एक फेज में अ 9 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि 4 मई, 2026 को नतीजे घोषित होंगे.

किस पार्टी के कितने विधायक?

निवर्तमान विधानसभा में, सत्तारूढ़ भाजपा की संख्या 64 है, जबकि उसके सहयोगी एजीपी के नौ विधायक, यूपीपीएल के सात और बीपीएफ के तीन विधायक हैं. विपक्ष में, कांग्रेस के 26 सदस्य, एआईयूडीएफ के 15 सदस्य और सीपीआई (एम) का एक विधायक है, एक निर्दलीय विधायक भी है. कांग्रेस और माकपा के अलावा, विपक्षी गठबंधन के अन्य सदस्य असम जातीय परिषद, ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस और भाकपा (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन हैं.



[ad_2]
AIUDF ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल