AICC कांग्रेस मुख्यालय पर एंट्री बंद करने पर भड़के गहलोत, कहा- बीजेपी की हरकत भारी पड़ेगी, जवाब देंगे


राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय पर एंट्री बंद कर दी है। बाहर नहीं निकल सकता कोई। ये क्या तरीका है? पहली बार देख रहे हैं हम लोग। इनकी हिम्मत कैसे हुई। इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दफ्तार में ही नहीं घुसने दिया जा रहा है। देश के अंदर जो सेनारियों बदला है। वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ये काले अध्याय मे लिखा जाएगा। बीजेपी जो हरकतें कर रही है। भारी पड़ेगी। जनता इनकी एप्रोच को समझ चुकी है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री से विपक्षी पार्टियां मांग करती है कि आपको देश को संबोधित करना चाहिए। देश में भाईचारा शांति और सद्भाव रहे। मैं किसी भी कीमत पर हिंसा को बर्दास्त नहीं करूंगा। 13 पार्टियों ने पीएम से मांग की है। मैं प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर प्रार्थना करना चाहता हूं कि गली-गली में जो तनाव पैदा हो गया है। कितना दुखी है। रात को वक्त में चाहे हिंदू है या मुसलमान है, देखता है पता नहीं कल क्या होगा। मेरे साथ में। लोकतंत्र में इतना भय होना लाजिमी है क्या। आरएएस-बीजेपी की जिस रूप में एप्रोच है। बहुत खतरनाक है। 

लोकतंत्र खतरे में है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है 

सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार का 8 साल का कार्यकाल इतिहास में काला अध्याय इतिहास में दर्ज होगा। गहलोत ने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है।  इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दफ्तार में ही नहीं घुसने दिया जा रहा है। सीएम गहलोत ने एआईसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो कुछ भी आज देश में हो रहा है उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। गहलोत ने कहा कि अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा। कांग्रेस का 70  साल का शासन स्वर्णिम काल रहा है। लेकिन भाजपा का 8 साल का कार्यकाल इतिहास में काले अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। 

संबंधित खबरें

सीएम गहलोत ने संभाला दिल्ली में मोर्चा 

उल्लेखनीय कि राहुल गांधी को ईडी के समन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है। सीएम गहलोत रविवार से ही दिल्ली में मौजूद है। सोमवार को गहलोत को हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन करीब 4 घंटे बाद रिहा कर दिया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पर पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले के सीएम गहलोत ने निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को दिल्ली पुलिस थाने में बैठाए रखा। उसके बाद किसी अन्य स्थान पर ले गई। 

.


What do you think?

IPL Media Rights: आईपीएल के हरेक मैच के लिए कौन कितना करेगा खर्च, मीडिया राइट्स का पूरा हिसाब

मई में भारत का निर्यात 20.55% बढ़कर 38.94 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ