Agnipath Protest in Chandigarh: यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:33 PM IST

ख़बर सुनें

चंडीगढ़  युवा कांग्रेस ने शनिवार को सेक्टर 26 में अग्निपथ योजना का विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन ले गई है।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। युवा कांग्रेस चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुवाना ने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को तत्काल प्रभाव से वापस ले। यह किसी भी हालत में युवाओं को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि चार साल के बाद अग्निवीर अपने घर लौटेंगे तो क्या करेंगे। सरकार उनके लिए ठोस योजना लेकर आए। युवा कांग्रेस के लोग टायर लेकर आए थे लेकिन पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

विस्तार

.

What do you think?

जिले में 12 कोरोना संक्रमित मिले

बुजुर्ग को कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर 50 हजार निकाले