AC यूज कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, इन गलतियों से हो सकता है बड़ा नुकसान, बिल भी बढ़ेगा Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

AC Use Tips: पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी है और अब पारा झुलसा देने वाले स्तर पर पहुंच जाएगा. ऐसी गर्मी से राहत के लिए AC ही एकमात्र सहारा है. घर हो ऑफिस, अब हर जगह AC चलने लगेंगे. अगर आप घर पर AC यूज कर रहे हैं तो कुछ गलतियों से बचना जरूरी है. अगर इनसे नहीं बचा गया तो AC खराब होने का खतरा रहेगा और बिजली का बिल भी आसमान छूने लगेगा.

AC के सही यूज के लिए इन गलतियों से बचना जरूरी

रेगुलर सर्विस न करवाना- AC को सही काम करने के लिए रेगुलर सर्विस की जरूरत होती है. अगर रेगुलर सर्विस नहीं की जाएगी तो AC फिल्टर पर गंदगी जमा हो जाएगी, जिससे एयरफ्लो पर असर पड़ता है और इससे कंप्रेशर भी खराब हो सकता है. इसलिए रेगुलर सर्विस को स्किप न करें.

फिल्टर न बदलना- कई लोग एक ही फिल्टर को सालों-साल यूज करते रहते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए और नियमित अंतराल के बाद फिल्टर बदलना जरूरी है. अगर फिल्टर खराब या क्लॉग हो गए हैं तो इससे हवा का फ्लो कम होता है और AC को कूलिंग के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है. इससे बिजली का बिल भी ज्यादा आता है और सिस्टम के खराब होने का भी डर रहता है.

टेंपरेचर को एकदम कम रखना- कुछ लोग गर्मी में भी सर्दी जैसा मजा पाने के लिए AC के टेंपरेचर को एकदम कम पर सेट कर लेते हैं. ऐसा करने से भले ही गर्मी से राहत मिल जाए, लेकिन कम टेंपरेचर को मैंटेन करने में AC के पसीने छूट जाते हैं. इसलिए AC के टेंपरेचर को हमेशा 22-24 पर सेट रखें.

खिड़की या दरवाजा खोलकर AC चलाना- ऐसा आमतौर पर होता नहीं है, लेकिन कई लोग दूसरे कमरे तक कूलिंग पहुंचाने के लिए खिड़की या दरवाजा खोलकर रखते हैं. ऐसा करने से कमरे का टेंपरेचर मैंटेन नहीं रह पाता. इस कारण AC को लगातार काम करते रहना पड़ता है. इससे पार्ट्स पर लोड भी बढ़ता है और बिजली का बिल भी ज्यादा आता है. 

ये भी पढ़ें-

फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें यह काम, थोड़ी-सी भागदौड़ से टल जाएगी बड़ी मुसीबत, नहीं तो लगाने पड़ेंगे चक्कर

[ad_2]
AC यूज कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, इन गलतियों से हो सकता है बड़ा नुकसान, बिल भी बढ़ेगा