[ad_1]
जालंधर के नकोदर से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक इंद्रजीत कौर मान अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x (पूर्व में ट्विटर) पर विधायक का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह आम आदमी पार्टी सरकार का अहंकार है। इंद्रजीत कौर मान सोमवार (9 फरवरी) को चंडीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। यहां इंद्रजीत ने कहा कि पहले हमने 92 सीटें जीती थीं, अब 117 सीटें गर्दन पर घुटना रखकर जीतकर दिखाएंगे। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि आम आदमी पार्टी आपकी गर्दन पर घुटना रखकर (तुहाडी तौण ते गोड्डा रखांगे) ये जीत हासिल करेगी। विधायक यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने यह बात तीन बार दोहराई और कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम भगवंत मान ने पार्टी को मेहनत करना सिखाया है और मेहनत का खून अब उनकी रगों में बह रहा है। गौरतलब है कि यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के उस बयान के विरोध में किया गया था, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के पिता को बैंड बजाने वाला बताया था। इसी बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इसमें विधायक इंद्रजीत कौर मान के अलावा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी शामिल हुए थे। AAP विधायक के भाषण पर कांग्रेस के 2 सवाल नकोदर विधायक से जुड़े 2 विवाद
[ad_2]
AAP विधायक बोलीं- गर्दन पर घुटना रख 117 सीटें जीतेंगे: तीन बार दोहराई बात; चंडीगढ़ में कहा- सीएम मान ने पार्टी को मेहनत करना सिखाया – Jalandhar News

