{“_id”:”67b9524849c9ff3a1a070200″,”slug”:”talks-between-farmers-and-center-today-union-agriculture-minister-shivraj-singh-chauhan-update-2025-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”किसानों-केंद्र के बीच वार्ता आज: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान शाम को चंडीगढ़ में लेंगे बैठक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Shivraj Singh Chauhan – फोटो : PTI
विस्तार
हरियाणा पंजाब के बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज फिर किसानों की केंद्र के साथ बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी।
Trending Videos
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ शनिवार को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक अगर बेनतीजा रही और केंद्र ने उनकी मांगों का हल न किया, तो फिर दिल्ली कूच किया जाएगा। 25 फरवरी को 101 किसानों का जत्था वरिष्ठ किसान नेताओं की अगुवाई में दिल्ली कूच करेगा।
वहीं जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि देश के सभी किसानों के सहयोग से किसानी मोर्चे को जीत तक लेकर जाएंगे। शनिवार को दोनों मोर्चों का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मीटिंग में जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि देश के किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए एमएसपी गारंटी कानून बहुत जरूरी है और यह सिर्फ मांग नहीं बल्कि समय की जरूरत है। डल्लेवाल ने साफ किया कि आंदोलन मांगों की पूर्ति होने तक जारी रहेगा।
[ad_2]
किसानों-केंद्र के बीच वार्ता आज: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान शाम को चंडीगढ़ में लेंगे बैठक