in

Ambala News: खुद को ठगा महसूस कर रहे कांग्रेसी, अध्यक्ष को भेजा पत्र Latest Haryana News

Ambala News: खुद को ठगा महसूस कर रहे कांग्रेसी, अध्यक्ष को भेजा पत्र Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला छावनी में कांग्रेस की सूची जारी न होने के कारण रोष व्यक्त करते पूर्व पार्षद व सदस्य। संव

अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों का बिगुल बज चुका है और भाजपा सहित आजाद प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं कि ऐसी क्या मजबूरी रही कि चुनावों के लिए बैठकें हुईं, चेयरमैन और पार्षद पद के उम्मीदवारों पर चर्चा भी हुई, बावजूद इसके कांग्रेस ने सूची जारी नहीं की।

Trending Videos

अपनी इस कुंठा और रोष को मिटाने के लिए शुक्रवार को एडहॉक कमेटी नगर परिषद छावनी के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व पार्षद ओंकार नाथी सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को पत्र लिखा है। उनसे निवेदन किया कि छावनी में होने जा रहे नगर परिषद के चुनाव में वो किसका समर्थन करें और किसको वोट दें। उन्होंने बताया कि लगभग पिछले छह वर्षों के इंतजार के बाद छावनी में दो मार्च 2025 को नगर परिषद अर्थात छोटी सरकार के चुनाव का मतदान होना है। वे बताना चाहते हैं कि शायद पहली बार अंबाला छावनी में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनावी रण में नहीं उतर पाए हैं।

असमंजस में कांग्रेसजन

कांग्रेसजन और कांग्रेस का मतदाता असमंजस में है और पूर्णतया असहज महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यदि वह भाजपा के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देते हैं तो वह पार्टी के साथ पूर्णतया गद्दारी होगी। दूसरी तरफ आजाद प्रत्याशी जोकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आजाद के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं और छह वर्ष के लिए निष्कासित हैं अगर उनके प्रत्याशियों का समर्थन करें तो यह कांग्रेस के साथ धोखा होगा। दोनों ही स्थितियों में वे अपनी ही पार्टी का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

कुछ कांग्रेसी खड़े हुए आजाद

इस दुविधा के चलते कांग्रेस के कुछ प्रत्याशी आजाद खड़े हो गए हैं। इसमें नगर निगम के पूर्व डिप्टी चेयरमैन सुधीर जायसवाल सहित पूर्व अध्यक्ष नीलम शर्मा के बेटे हिमांशु शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी हाईकमान की बेरुखी के चलते बहुत से पुराने और मजबूत प्रत्याशी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसलिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें निर्देशित और मार्गदर्शन किया जाए कि कांग्रेसजन को पार्टी हित में क्या करना है। कांग्रेस के अन्य नेता बाबू कनौजिया और रिया रतरा ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा है।

[ad_2]

Source link

Bhiwani News: राज्यस्तरीय मिक्स्ड नेटबाल में भिवानी ने जींद को व रोहतक ने पानीपत को हराया Latest Haryana News

Bhiwani News: राज्यस्तरीय मिक्स्ड नेटबाल में भिवानी ने जींद को व रोहतक ने पानीपत को हराया Latest Haryana News

Sirsa News: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और नई भर्ती के लिए बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन Latest Haryana News

Sirsa News: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और नई भर्ती के लिए बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन Latest Haryana News