[ad_1]
यातायात पुलिस ने शहर भर में आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया और काली फिल्म लगी गाड़ियों, रेड लाइट जंप करने और तीन सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
एसआई धर्मचंद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एक वाहन चालक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया, जबकि एक बुलेट मोटरसाइकिल पर भी हजारों रुपये का चालान किया गया।
धर्मचंद ने बताया कि यातायात पुलिस अब पूरी तरह सख्त हो चुकी है और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। चेकिंग के दौरान कुल 38 चालान काटे गए, जिनमें रेड लाइट जंप करने, तीन सवारी बैठाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक शामिल थे।
[ad_2]



