घर-आंगन में मिलता है ये पत्ता! छुपा है स्वास्थ्य का खजाना,आप भी जानें Latest Haryana News

[ad_1]

फरीदाबाद: पपीते खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर की कई बीमारियों को दूर भी करता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. जैसे फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन सी. इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता हैं. पपीता के पत्तों का जूस कई बीमारियों को दूर करता है. इन पत्तों के जूस में पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करते हैं. इसका जूस पीने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है, सूजन दूर होती है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है.

पपीते का पत्तों का जूस शरीर में इंफेक्शन होने से भी रोकता है. इसके फायदे के बारे में जानते हैं डॉक्टर हेमंत शर्मा से. जो आयुर्वेद हे लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि पपीते के पत्ते का रस काफी फायदेमंद है. स्वास्थ्य के लिए जैसे की बरसाती मौसम जलभराव की स्थिति होती है, तो मच्छर पैदा हो जाते हैं. जिसके चलते डेंगू की बीमारी फैलने का डर रहता है. पपीते के पत्तों का जूस पीने डेंगू में होने वाली समस्याओं में आराम मिलता है.

पैर और घुटने के सूजन को करता है दूर

डेंगू में होने वाले बुखार, सिरदर्द, मिलती और थकान से ये पत्ते राहत देते हैं. इन पत्तों का जूस पीने से प्लेटलेट लेवल को ठीक किया जा सकता है. शरीर भी हेल्दी रहता है. कई बार शरीर के कई हिस्सों में सूजन की समस्या हो जाती है. ऐसे में पपीते के पत्तों का जूस पीने से पैरों और घुटनों में होने वाली सूजन को दूर करता है. पपीते के पत्ते का जूस गठिया की समस्या को भी दूर करता है. इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से सूजन में आराम देते हैं.च

भरपूर मात्रा में है विटामिन सी
पपीते के पत्तों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते है. इस जूस को पीने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं. यह जूस एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है. ऐसे में इस रस को पीने से मानसून में होने वाले वायरल इंफेक्शन में भी आराम मिलता है.

Tags: Faridabad News, Haryana news, Health tips, Lifestyle, Local18

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

[ad_2]

Source link