[ad_1]
क्षतिग्रस्त सूमो गाड़ी
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी निवासी युवक के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने पत्नी और ससुरालियों समेत विभिन्न धारों में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आर्यनगर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित डीएलएफ निवासी जीपी सिंह ने अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उनकी शादी दिल्ली निवासी युवती रसलीन कौर से वर्ष 2014 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से उन्होंने परेशान करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर ससुरालजनों ने मारपीट तक कर दी थी और इसमें उनकी पत्नी भी शामिल थी। अदालत ने पीड़ित पति के प्रार्थना पत्र पर पत्नी, साले, ससुर और अन्य समेत पांच के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आर्यनगर थानाप्रभारी निरीक्षक सुलेंद्र कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है और प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पक्ष के लोगों को बुलाकर बयान दर्ज कराए जाएंगे।
[ad_2]


