Rohtak News: अध्यक्ष साढ़े 12 लाख और पार्षद 3 लाख तक कर सकेंगे खर्च Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Fri, 21 Feb 2025 01:35 AM IST

Chairman can spend up to 12.5 lakhs and councillors can spend up to 3 lakhs



कलानौर।

Trending Videos

कलानौर नगरपालिका चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों ने अपने कार्यालय का उद्घाटन कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वीरवार को जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर सुरेश कुमार बोडवाल चुनाव खर्च ऑब्जर्वर, नपा सचिव प्रदीप जैन, एमई पंकज गर्ग ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार एवं चुनावी खर्चे को लेकर एक संयुक्त बैठक आयोजित की।

बैठक में सुरेश कुमार ने कहा कि नपा अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को साढ़े 12 लाख रुपये व पार्षद पद उम्मीदवार तीन लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। सभी को अपना खर्चा रजिस्टर अच्छे तरीके से भर कर चुनाव के पश्चात जमा करवाना है। इसी के साथ बिना अनुमति के कोई भी कार्यालय न खोलें। वही नगरपालिका द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही विज्ञापन फ्लैक्स पोस्टर लगाए। खरीद-फरोख्त व शराब या प्रलोभन की कोई वस्तु बांटने वाले उम्मीदवारों पर विभाग की नजर रहेगी।

[ad_2]
Rohtak News: अध्यक्ष साढ़े 12 लाख और पार्षद 3 लाख तक कर सकेंगे खर्च