[ad_1]
भारत में महिला उद्यमियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जनवरी 2024 तक, देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले छोटे और मझोले उद्योग (एमएसएमई) की संख्या 47 लाख से ज्यादा थी। यह मार्च 2023 से 68.17% की वृद्धि है। वृद्धि का ये आंकड़ा सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा मायने रखता है; यह सामाजिक मानदंडों और आर्थिक सशक्तिकरण में गहन बदलाव का प्रमाण है।
देश की महिला उद्यमी न केवल खुद अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं बल्कि वे दूसरों को रोजगार भी दे रही हैं। 2030 तक इन महिला उद्यमी द्वारा 1.5 से 1.7 करोड़ लोगों को नौकरियां देने की उम्मीद है।देश की जीडीपी वृद्धि दर संभावित रूप से 8% तक करने में इन महिला उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
महिला उद्यमिता के क्षेत्र में आ रही इस क्रांति की सूत्रधार रेनहोम्ज की फाउंडर, रेनुका मिश्रा और नेचुरली पहाड़ी की फाउंडर, प्रीति भंडारी जैसी आंत्रप्रेन्योर महिलाएं हैं। ये महिलाएं अपने छोटे और मझोले उद्योग संचालित करती हैं जो भारत के उद्योग जगत में एक नया बदलाव ला रहे हैं। ये उद्योग और महिला उद्यमी अपने अभिनव दृष्टिकोण के जरिये ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का काम भी कर रहे हैं।
उनकी कहानियां इस बात का उदाहरण हैं कि जब कोई महिला किसी उद्यम की शुरूआत करती है, तो वह सिर्फ अपना करियर नहीं बनाती; वह प्रभावों की ऐसी श्रंखला तैयार करती है जिससे पूरे समुदाय को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
रेणुका मिश्रा: महिला कारीगरों के भविष्य निर्माण में जुटीं
रेणुका मिश्रा की उद्यमी बनने की कहानी थोड़ी अनूठी है। उनका एक डेंटिस्ट से आंत्रप्रेन्योर बनने का सफर दिल्ली से शुरू हुआ। अपने नई दिल्ली स्थित क्लिनिक में मरीजों का इलाज करते-करते उनके भीतर भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपने प्यार से जुड़ी एक गहरी प्रेरणा जागृत हुई। देश के पारंपरिक शिल्प कौशल के संरक्षण और उन्हें दुनिया के सामने लाने के जुनून के चलते उन्होंने 2020 के अंत में रेनहोमज़ की स्थापना की। रेणुका मिश्रा की ये कंपनी पूरे भारत के कारीगरों के साथ काम करती है।
साथ मिलकर, वे अनूठे, हस्तनिर्मित उत्पाद बनाते हैं जो देश की समृद्ध कलात्मक विरासत को प्रदर्शित करते हैं।
रेणुका मिश्रा कहती हैं, “इनमें से कई कारीगरों के पास अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा और मार्केट एक्सपोजर नहीं है। रेनहोम्ज में, हम इस अंतर को पाटने की कोशिश में जुटे हैं। हम उन्हें अपना कौशल दिखाने और विशाल जनसंख्या तक पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहे हैं।”
कला और कारीगरों के प्रति मिश्रा की ये प्रतिबद्धता महज व्यापारिक लेनदेन नहीं है। वे सांस्कृतिक इतिहास में गहराई से उतरती हैं और ये सुनिश्चित करती हैं कि रेनहोम्ज का हर एक उत्पाद प्रामाणिक रूप से भारत की विविध कारीगर परंपराओं को प्रदर्शित करता हो।
पिछले पांच वर्षों में, रेनहोम्ज ने 150 से अधिक महिला कारीगरों को लाभान्वित किया है। ये कुशल कारीगर अब अपनी उपलब्धता और बनाए गए उत्पादों के आधार पर प्रति माह ₹8,000 से ₹15,000 तक कमाती हैं। इस स्थिर आय से न केवल उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो रहा है बल्कि उनके पारंपरिक कौशल को भी आधुनिक बाजार में पहचान और मान्यता मिल रही है।
प्रीति भंडारी: कृषि के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण
उत्तराखंड में, प्रीति भंडारी अपने ब्रांड नेचुरली पहाड़ी के साथ एक अलग तरह की क्रांति की अगुआई कर रही हैं। उनका यह ब्रांड सितंबर 2022 में स्थापित किया गया था। डेवलपमेंट सेक्टर में एक डिजाइन कंसल्टेंट के रूप में अपने अनुभव और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के साथ उनके काम ने उन्हें एक आंत्रप्रेन्योर बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रीति भंडारी का विजन केवल एक प्रोडक्ट लाइन तैयार करना नहीं बल्कि एक ऐसा आंदोलन खड़ा करना है जो स्थानीय किसानों को सशक्त बनाता है और सस्टेनेबल कृषि को बढ़ावा देता है।
भंडारी का कहना है, ”नेचुरली पहाड़ी महज एक ब्रांड नहीं है, यह हजारों किसानों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता है।” बाजरा जैसी कम उपयोग वाली फसलों पर फोकस करके और स्थानीय किसानों से सीधे सोर्सिंग पर जोर देकर, भंडारी यह सुनिश्चित करती हैं कि उनके उत्पाद न केवल पारंपरिक खेती के तरीकों को संरक्षित करते हैं बल्कि इन महिलाओं को एक स्थिर और बढ़ी हुई आय भी प्रदान करते हैं।
झंगोरे की खीर और बार्नयार्ड मिलेट डोसा मिक्स जैसे उत्पादों में स्थानीय व्यंजनों का उपयोग करके, वह फसल कटाई के बाद की प्रक्रियाओं में महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। इसके अलावा, उनकी यह पहल बर्बादी को कम करने और किसानों का मुनाफा बढ़ाने में मदद करती है।
नेचुरली पहाड़ी ब्रांड के साथ 150 से ज्यादा महिला कारीगर और किसान सीधे जुड़े हुए हैं। इसका वित्तीय प्रभाव उल्लेखनीय है: सुगंधित पौधों के साथ काम करने वाली महिलाएं साल में ₹80,000 तक कमा सकती हैं, जबकि मिलेट और अन्य उपज की खेती में शामिल महिलाएं सालाना करीब ₹50,000 कमाती हैं। ये आंकड़े ग्रामीण घरेलू आमदनी में पर्याप्त वृद्धि दर्शाते हैं, जिससे महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और निर्णय लेने की शक्ति मिलती है।
पारंपरिक शिल्प कौशल और आधुनिक बिजनेस प्रैक्टिस के बीच अंतर को पाटकर, ये महिला उद्यमी न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण कर रही हैं बल्कि वे स्थायी आजीविका प्रदान करके ग्रामीण समुदायों को मजबूत बनाने का काम कर रही हैं। ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के दूरगामी प्रभाव हैं। इसकी वजह से पूरे परिवार के स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होता है और सामुदायिक निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है वहीं ग्रामीण इलाकों में लिंग के आधार पर भेदभाव में कमी आती है।
वॉलमार्ट वृद्धि के जरिए विकास की गति में आ रही तेजी
इन दूरदर्शी महिला उद्यमियों की यात्रा में चुनौतियों की कमी नहीं रही। रेणुका मिश्रा को अपने शुरुआती दिनों में प्रोडक्ट की टूट-फूट और उनकी कीमत तय करने में कई समस्याओं से जूझना पड़ा। प्रीति भंडारी को अनजान पहाड़ी उत्पादों को नए बाजारों में पेश करने में बहुत कठिनाइयां पेश आईं। ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर दोनों उद्यमियों ने अपनी समस्याओं का समाधान तलाशते हुए एक मूल्यवान सहयोगी की खोज की: ये सहयोगी है वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम।
वॉलमार्ट वृद्धि दिसंबर 2019 में लॉन्च किया गया एक सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम है। इस मुफ्त ऑनलाइन कार्यक्रम का उद्देश्य फ्लिपकार्ट की प्लेटफॉर्म विशेषज्ञता का फायदा उठाते हुए छोटे व्यवसायों को बढ़ने, बड़े पैमाने पर और घरेलू सप्लाई चेन से जोड़ने में मदद करना है। यह एमएसएमई को डिजिटल प्रशिक्षण, व्यावसायिक सलाह और व्यक्तिगत परामर्श तक पहुंच प्रदान करता है। अब तक के कार्यक्रम ने भारत में 60,000 से अधिक एमएसएमई को सशक्त बनाया है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यम, युवा उद्यमी और परिवार के स्वामित्व वाले व्यवसाय शामिल हैं।
रेणुका मिश्रा के लिए, फरवरी 2022 में वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम में शामिल होना एक महत्वपूर्ण मोड़ था। उन्होंने अपनी पैकेजिंग को बाजार की जरूरतों के अनुकूल करना सीखा। इससे शिपिंग के दौरान उत्पाद के टूटने को काफी हद तक कम करने में मदद मिली। दूसरी ओर, प्रीति भंडारी को वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के जरिए व्यापार से जुड़े आंकड़ों को समझने में मदद मिली। इससे वे अपने प्रोडक्ट को अलग-अलग मार्केट में सही तरीके और सही समय पर ज्यादा प्रभावी ढंग से लॉन्च कर सकीं और ज्यादा फायदा ले सकीं।
वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम का प्रभाव परिवर्तनकारी रहा। मिश्रा ने देखा कि उनके मासिक ऑर्डर साल भर में दोगुने से ज्यादा हो गए। 2021-22 में उन्हें औसतन 100 ऑर्डर मिलते थे जो 2022-23 तक बढ़कर औसतन 230 हो गए। भंडारी की बिक्री में आश्चर्यजनक रूप से 300% की वृद्धि हुई। लेकिन वास्तविक सफलता इन संख्याओं में नहीं बल्कि कारीगरों और किसानों की बढ़ती संख्या में दिखती है। इन सभी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है जिससे इन महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों का महत्व और बढ़ गया है।
वॉलमार्ट वृद्धि जैसे कार्यक्रम इस इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कार्यक्रम किसी उद्यमी के जुनून को सफल उद्यम में बदलने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और बाजार तक पहुंच प्रदान करता है।
जो छोटे और मझोले उद्योग या उद्यमी इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है: वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम में अपना रजिस्ट्रेशन करें और बिजनेस शुरू करने के साथ सशक्तिकरण और स्थिरता की विरासत बनाने की दिशा में पहला कदम उठाएं।
[ad_2]
इंपैक्ट फीचर: ग्रामीण समुदायों को सशक्त बना रही हैं महिला उद्यमी, देश के आर्थिक बदलाव की सच्ची कहानियां