{“_id”:”67b4d6c47ec566b873087db4″,”slug”:”case-registered-in-illegal-mining-of-gravel-in-mausampur-and-biharipur-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121505-2025-02-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: मौसमपुर और बिहारीपुर में बजरी के अवैध खनन में मुकदमा दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो नंबर- 13गांव दोस्तपुर में कब्जा कार्रवाई करवाते अधिकारी।स्रोत-प्रशासन
नांगल चौधरी। बायल क्षेत्र में संचालित खनिज खानों का पर्यावरण से संबंधित नियमों की पालना के लिए एसडीएम मनोज कुमार ने निरीक्षण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी एचएसपीसीबी, खनन अधिकारी व सीपीसीबी से आए अधिकारी भी मौजूद थे।
Trending Videos
एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा गत दिवस चैकिंग के दौरान गांव मौसमपुर व बिहारीपुर की पंचायती एवं निजी जमीन से मिट्टी बजरी का अवैध खनन करवाने वाले जमीन मालिकों और वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को पकड़े गए ट्रक मालिक से लगभग 3.20 लाख रुपये सरकारी खाते में जमा करवाए गए।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि विगत 9 फरवरी को गांव सोहला में हुई अवैध खनन की घटना पर कार्रवाई करते हुए वाहन मालिकों से लगभग 1.49 लाख रुपये वसूली के लिए नोटिस दिया गया है। इनके खिलाफ पहले ही एफआईआर भी दर्ज है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे अवैध खनन ना करें। जिले में अवैध खनन को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। इसके अलावा मंगलवार को गांव दोस्तपुर में राजस्थान सीमा के साथ अवैध कब्जे को हटाने के लिए बीडीपीओ नांगल चौधरी रेणु लता एवं खनन अधिकारी द्वारा पैमाइश करवा कर कब्जा कार्रवाई शुरू कर दी है।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: मौसमपुर और बिहारीपुर में बजरी के अवैध खनन में मुकदमा दर्ज