Sonipat: अशोका विवि में दो विद्यार्थियों की संदिग्ध अवस्था में मौत, यूनिवर्सिटी के गेट के पास मिला शव Latest Haryana News

[ad_1]


मृतक
– फोटो : संवाद

विस्तार


सोनीपत के राई स्थित अशोक यूनिवर्सिटी में शुक्रवार देर रात दो छात्रों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। एक छात्र की मौत विश्वविद्यालय की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण और दूसरे छात्र का शव विश्वविद्यालय के गेट के पास मिला है। विश्वविद्यालय परिसर में एक साथ दो विद्यार्थियों की मौत से सनसनी फैल गई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही परिजनों को भी अवगत करा दिया है।

Trending Videos

अशोका यूनिवर्सिटी के छात्रवास में रहने वाले तेलंगाना निवासी ध्रुव ज्योति साहू उर्फ रिभू सिंह (20) की संदिग्ध अवस्था में विश्वविद्यालय की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। वह विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। रिभू सिंह के आत्महत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद स्थिति स्पष्ट करेगी।

वहीं, शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र बंगलूरू निवासी विग्नेश गुड़ा साह (19) का शव विश्वविद्यालय के गेट के पास मिला। वेलेंटाइन डे की रात कुछ समय के अंतराल पर विश्वविद्यालय में दो विद्यार्थियों की संदिग्ध अवस्था में मौत होने से सनसनी फैली हुई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। दो छात्रों की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। हादसे की सूचना मृतक छात्रों के परिजनों को दे दी गई है।

कई पहलू से जांच कर रही पुलिस

एक ही रात दो छात्रों की अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में मौत होने से पूरा विश्वविद्यालय अचंभित है। छात्रों की मौत के कारणों का किसी को पता नहीं। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। विश्वविद्यालय में दो छात्रों की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

[ad_2]
Sonipat: अशोका विवि में दो विद्यार्थियों की संदिग्ध अवस्था में मौत, यूनिवर्सिटी के गेट के पास मिला शव