हरियाणा में बादलों की चादर: कई जिलों में हल्की धूप व ठंडी हवाएं चली, तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला Latest Haryana News

[ad_1]


हरियाणा का मौसम
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा के कई जिलों में शनिवार को बादलों की मौजूदगी के साथ हल्की धूप और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पानीपत में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे हल्की ठंड का एहसास हुआ।

Trending Videos

कुरुक्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप खिलने की संभावना बनी रही। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। जींद में सुबह से ही हल्के बादलों की मौजूदगी रही। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।

सोनीपत में सुबह हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे। तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले के 6.9 डिग्री से अधिक था। करनाल में सुबह बादलों ने डेरा डाला, लेकिन दोपहर तक धूप निकलने की संभावना जताई गई। ठंडी हवाओं ने सर्द मौसम का एहसास कराया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हरियाणा के कई जिलों में हल्के बादल और ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

[ad_2]
हरियाणा में बादलों की चादर: कई जिलों में हल्की धूप व ठंडी हवाएं चली, तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला