Haryana: हुड्डा बोले- जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को ही मैदान में उतारेंगे, भाजपा पर साधा निशाना Today Haryana News

[ad_1]


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
– फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार


हरियाणा के सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को जिस तरह से जनसमर्थन मिल रहा है, इससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। सरकार ने 10 साल में कुछ नहीं किया। अब चुनाव से दो माह पहले घोषणाएं कर जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। हुड्डा नई अनाज मंडी में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Trending Videos

इनेलो और बसपा गठबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने यह दिखा दिया कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर होगी। वोट काटने वाली पार्टियों को कोई नहीं पूछेगा। 10 नई फसलों पर एमएसपी लागू करने की घोषणा पर कहा कि भाजपा ने 10 साल से एमएसपी नहीं दी।

अब एक माह में कौन सी फसल पर एमएसपी देंगे, यह पता नहीं। किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी देने का वादा कांग्रेस ने किया है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने बेटियों को नौकरी दी, भाजपा ने अपमान किया

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने जो खेल नीतियां बनाई थी, उससे खिलाड़ी लाभान्वित हुए। कांग्रेस ने देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान बेटियों को सरकारी नौकरियां दीं, लेकिन भाजपा ने अपने हितों की मांग कर रहे खिलाड़ियों का अपमान किया। कहा कि कुलदीप शर्मा का आपने पिछले चुनाव में साथ नहीं दिया। इस बार उन्हें विधानसभा में भेजने का काम करें।

भाजपा में साफ नजर आ रही गुटबाजी

पूर्व सीएम ने कहा भाजपा में गुटबाजी सामने आ रही है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भाजपा की मौजूदा विधायक के क्षेत्र में दूसरे प्रत्याशी का कार्यालय खुलवा रहे हैं। सरकार के बिना पर्ची, बिना खर्ची के दावे ढकोसला है। एचपीएससी की परीक्षा पास करवाने के लिए करोड़ों रुपये विजिलेंस ने पकड़े थे। यह सरकार के दावे को अपने आप फेल कर रहा है।

[ad_2]
Haryana: हुड्डा बोले- जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को ही मैदान में उतारेंगे, भाजपा पर साधा निशाना