[ad_1]
मोहन लाल बड़ाैली और राॅकी मित्तल
– फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप मामले में पार्टी के ही पूर्व सांसद का नाम सामने आ रहा है। सोनीपत के भाजपा नेता अमित बिंदल ने दावा किया है कि इस मामले के पीछे एक पूर्व सांसद है। जिनके कहने पर उसने महिला पर दबाव बनाया। उसे 50 लाख देने का वादा किया गया था। पूरी साजिश उसी की है।
कसाैली होटल में हुआ था गैंगरेप
बता दें कि दिल्ली की महिला ने बड़ौली और रॉकी मित्तल पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि कसौली के होटल में 3 जुलाई 2023 को उसके साथ गैंगरेप हुआ था। इसकी शिकायत 13 दिसंबर 2024 को की गई।
[ad_2]
बड़ा खुलासा: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर गैंगरेप केस में पार्टी के ही पूर्व सांसद का हाथ, इसलिए रची गई साजिश