{“_id”:”67ae3d406f988523680723b4″,”slug”:”take-care-of-hygiene-during-menstruation-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121332-2025-02-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें ख्याल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:13 AM IST
नारनौल। एडीआर सेंटर में मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर वर्कशॉप और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने कहा कि यह हर महिला मासिक धर्म स्वच्छता का पालन करे। दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इससे किसी भी तरह की शर्मिंदगी या झिझक का कारण नहीं बनना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए सेनेटरी पैड, टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप का सही इस्तेमाल करना चाहिए। कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन डॉ. जगमोहन यादव ने बताया कि लड़कियों व महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए सुरक्षित माहवारी अति आवश्यक है। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ज्योति भारद्वाज ने बताया कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन का एक सामान्य और स्वाभाविक हिस्सा है। हर महीने महिला शरीर में होने वाली इस प्रक्रिया के दौरान स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें ख्याल