in

Kurukshetra: अमेरिका में मौत, 12 दिन बाद कृष्ण को नसीब वतन की मिट्टी, शव लाने में खर्च हुए 40 लाख Latest Haryana News

Kurukshetra: अमेरिका में मौत, 12 दिन बाद कृष्ण को नसीब वतन की मिट्टी, शव लाने में खर्च हुए 40 लाख Latest Haryana News

[ad_1]


कृष्ण कुमार का अंतिम संस्कार।
– फोटो : संवाद

विस्तार


परिवार, रिश्तेदारों व संस्थाओं की मदद से आखिरकार 12 दिन बाद कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद के गांव ठसका मीरांजी के कृष्ण कुमार के शव को वतन की मिट्टी नसीब हो गई। सोमवार देर रात गांव ठसका मीरांजी में अमेरिका से उसका शव पहुंचा। परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव व आसपास के गांव के लोगों का तांता लगा रहा। मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक कृष्ण कुमार के 10 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी।

Trending Videos

28 जनवरी की रात को अमेरिका में रह रहे कृष्ण कुमार की काम से घर आते वक्त सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार लगातार कृष्ण के शव को भारत लाने के लिए प्रयास कर रहा था।

आठ महीने पहले गया था विदेश

31 वर्षीय कृष्ण कुमार करीब आठ महीने पहले कनाडा गया था। कनाडा में दो महीने रुकने के बाद वह अमेरिका चला गया था। वह पेंसिल्वेनिया शहर में रह रहा था। इस शहर के नजदीक ही कृष्ण की बुआ का लड़का और जीजा भी रहते हैं। उन्होंने ही कृष्ण को अपने पास बुलाया था। कृष्ण कुमार रेस्टोरेंट में कुकिंग का काम करता था। 28 जनवरी को कृष्ण ड्यूटी से अपने दोस्त के साथ गाड़ी में घर लौट रहा था। इस दौरान उनकी कार का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पूरा परिवार कृष्ण कुमार के अंतिम दर्शन की आस लगाए हुए था।

अकेला कमाने वाला था कृष्ण

कृष्ण कुमार कर्ज लेकर कनाडा पहुंचा था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और परिवार में इकलौता कमाने वाला था। कृष्ण के पिता हरि सिंह पैरालाइज्ड है। करीब 12 साल पहले पीपली की रहने वाली सुनीता के साथ कृष्ण कुमार की शादी हुई थी। उनके 10 साल का बेटा प्रतीक और 3 साल का बेटा हर्षित है। 

शव को लाने के लिए खर्च हुए 35 से 40 लाख 

गांव के पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह गुराया ने बताया कि परिवार कृष्ण कुमार के शव का भारत लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। अमेरिका में रह रहे परिजनों, संस्थाओं व परिवार की कोशिशों से आखिरकार सोमवार को करीब 11 बजे शव दिल्ली पहुंचा। दो से तीन घंटे इमीग्रेशन की कार्यवाही के बाद सोमवार देर रात कृष्ण कुमार का शव गांव पहुंचा। शव भारत लाने के लिए परिवार के 35 से 40 लाख रुपये खर्च हुए हैं। पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है और बेटे के अंतिम दर्शन के लिए भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को ऐसे मामलों में कोई सरल प्रक्रिया लागू करनी चाहिए ताकि परिवार को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

[ad_2]
Kurukshetra: अमेरिका में मौत, 12 दिन बाद कृष्ण को नसीब वतन की मिट्टी, शव लाने में खर्च हुए 40 लाख

VIDEO : पिता-पुत्र ने किसानों से किया विश्वासघात- कृष्ण मूर्ति हुड्डा  Latest Haryana News

VIDEO : पिता-पुत्र ने किसानों से किया विश्वासघात- कृष्ण मूर्ति हुड्डा Latest Haryana News

केजरीवाल दिल्ली में पंजाब के AAP विधायकों से मिलेंगे:  कांग्रेस का दावा- 30 हमारे संपर्क में, दिल्ली हारे अरविंद यहां CM बनना चाहते हैं – Punjab News Chandigarh News Updates

केजरीवाल दिल्ली में पंजाब के AAP विधायकों से मिलेंगे: कांग्रेस का दावा- 30 हमारे संपर्क में, दिल्ली हारे अरविंद यहां CM बनना चाहते हैं – Punjab News Chandigarh News Updates