{“_id”:”67aa574b93acd1220f0b6e26″,”slug”:”a-huge-feast-and-fair-will-be-organized-today-at-dadi-bhada-temple-in-roorkee-on-mahi-chaudas-rohtak-news-c-17-roh1020-597948-2025-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: रुड़की के 3000 से ज्यादा घरों में दी जाएगी गुगल धूप की धूमणी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
10सीटीके30..रूड़की में दादी भदा की मंदिर में भण्डारे के लिए तैयार किया गया प्रसाद। संवाद – फोटो : संवाद
रोहतक। माही चौदस पर रुड़की गांव में हुड्डा गोत्र की मान्यता सती दादी भदा की याद में मेले व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। गांव के तीन हजार घरों में गुगल धूप से शुद्धिकरण किया जाएगा। माही चौदस के दिन गांव महिलाएं की इकट्ठी होकर दादी भदा मंदिर में पूजा अर्चना कर स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं।
Trending Videos
गांव निवासी जाट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि माही चौदस के दिन गांव में तालाब पर बने दादी भदा सती के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे व मेले का आयोजन किया जाएगा। हुड्डा गोत्र में दादी भदा सती के प्रति प्रगाढ़ मान्यता है। दादी भदा सती के मंदिर गांव रुड़की, आसन, किलोई, मुंगान व घुसकानी में भी स्थापित हैं। गांव रुड़की के लोग अपनी नौकरी या व्यवसाय के चलते दूसरे प्रदेशों में बसे हुए हैं। वे श्रद्धालु भी इस दिन गांव में आकर मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। दिल्ली, कोलकाता, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि प्रदेशों से भी श्रद्धालु यहां आकर मनोकामना मांगते हैं।
10सीटीके30..रूड़की में दादी भदा की मंदिर में भण्डारे के लिए तैयार किया गया प्रसाद। संवाद– फोटो : संवाद
[ad_2]
Rohtak News: रुड़की के 3000 से ज्यादा घरों में दी जाएगी गुगल धूप की धूमणी