{“_id”:”67aa582ba3821e05ef07e6b1″,”slug”:”three-artisans-ran-away-with-gold-worth-60-lakhs-and-cash-worth-25-lakhs-rohtak-news-c-17-roh1020-598316-2025-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: तीन कारीगर 60 लाख का सोना और ढाई लाख की नकदी लेकर भागे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
10सीटीके49…सिटी थाने में शिकायत देते व्यापारी। संवाद
रोहतक। सिटी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे रोड पर स्वर्णकारों का 60 लाख का सोना और नकदी को तीन कारीगर लेकर भाग गए। पीड़ित 8 स्वर्णकारों ने तीनों कारीगरों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। यह शिकायत पीड़ितों की ओर से देर रात सिटी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
Trending Videos
पीड़ित स्वर्णकार राहुल मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि रेलवे रोड स्थित स्वर्णकारों की दुकानें हैं। उनके पास जब कोई व्यक्ति जेवरात बनवाने के लिए आते हैं तो ऑर्डर पर आए गहनों को कारीगरों को बनाने के लिए दे दिया जाता है। इसके एवज में कारीगर बनाने का चार्ज लेते हैं। स्वर्णकार राजू, सुनील, प्रदीप, इफ्तार, जोगेंद्र, मुर्सेई और गौतम समेत अन्य कई दुकानदारों ने करीब ढाई लाख की नकदी और 60 लाख रुपये का सोना दिया था। इस सोने के नए आभूषण बनाकर कारीगरों को देने थे, लेकिन तीनों कारीगर करीब 10 दिन पहले नकदी और जेवरात एकत्र करके भाग गए हैं। उसी दिन के बाद से आरोपियों की दुकानें नहीं खुली हैं। इस बात की जानकारी सोमवार शाम को हुई कि एक-एक करके कई पीड़ित सामने आए तो संदेह हुआ कि आरोपी भाग गए हैं। 60 लाख रुपये का सोना व नकदी दुकानदारों के उन पर थे। सोमवार शाम को सभी पीड़ित स्वर्णकार एकत्र हुए और मिलकर एक शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है।
स्वर्णकारों की ओर से एक शिकायत दी है। उसमें कारीगरों पर सोना और नकदी लेकर भागने का आरोप लगाया है। दुकानदारों की शिकायत पर जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– राजकुमार, थाना प्रभारी, सिटी थाना
नकली जेवरात बेचने आई महिला, मौका पाकर भागी
सिटी थाने में एक स्वर्णकार ने शिकायत देकर दो महिलाओं पर नकली जेवरात बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़ित स्वर्णकार हेमंत बख्शी ने बताया कि कई बार महिलाएं इस तरह नकली जेवर बेचने आती हैं और ठगी करके चली जाती हैं। सोमवार को इसी तरह दो महिलाएं आईं, लेकिन जब पाया कि जेवर नकली है तो आरोपी महिला मौके से भाग गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
[ad_2]
Rohtak News: तीन कारीगर 60 लाख का सोना और ढाई लाख की नकदी लेकर भागे