[ad_1]
राणा गुरजीत के घर पर पिछले पांच दिनों से रेड जारी है। (प्रतीकात्मक फोटो)
पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत और उनके करीबियों के कपूरथला और चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर पिछले करीब पांच दिनों से आयकर विभाग रेड जारी है। चंडीगढ़ में विधायक राणा गुरजीत के करीबी एक वकील के घर पर भी रेड चल रही है। उक्त वकील के घर पर
.
जोकि विधायक राणा गुरजीत से जुड़े होने का शक है। हालांकि इसे लेकर आयकर विभाग द्वारा कोई बयान नहीं जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार वकील के घर से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिससे केस की ग्राउंड काफी पुख्ता हो गई है।
पिछले पांच दिन से रेड जारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला से कांग्रेस विधायक और कारोबारी राणा गुरजीत सिंह के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। एकता भवन स्थित उनके निवास पर करीब एक दर्जन अधिकारियों द्वारा लगातार दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।
विभाग के अधिकारी राणा गुरजीत सिंह और उनके रिश्तेदारों की आय से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। इसमें दाखिल किए गए आयकर रिटर्न और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से चुकाए गए टैक्स की जानकारी शामिल है।
कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत।
10 से 15 बेनामी संपत्तियां जांच के दायरे में
सूत्रों के अनुसार पांच दिन की सर्च में आयकर विभाग की टीमों ने करीब 10 से 15 बेनामी संपत्तियों को लिस्ट-आउट किया है। जिस वकील के घर पर रेड चल रही है, उक्त वकील पर राणा गुरजीत की बेनामी कंपनी का डॉयरेक्टर बनाए जाने का शक है।

हालांकि चर्चा है कि उक्त वकील को इस बारे में जानकारी नहीं थी कि राणा गुरजीत की उक्त कंपनियां उसके नाम पर हैं। आयकर विभाग ने भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए हैं। जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। उक्त दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग मामले में अगली कार्रवाई करेगी।
[ad_2]
चंडीगढ़ में वकील के घर आयकर विभाग की रेड जारी: कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत से जुड़ा मामला, MLA की बेनामी संपत्तियों की हो रही जांच – Chandigarh News