in

सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 पर बंद: निफ्टी करीब 92 अंक नीचे 23,603 पर बंद, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% गिरावट रही Business News & Hub

सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 पर बंद:  निफ्टी करीब 92 अंक नीचे 23,603 पर बंद, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% गिरावट रही Business News & Hub

[ad_1]

मुंबई13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में गुरुवार 6 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 92 अंक की गिरावट रही, ये 23,603 बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 20 में तेजी रही।

सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.82% की गिरावट रही। ऑटो और FMCG करीब 1% नीचे बंद हुए। वहीं, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयर में मामूली तेजी रही।

ग्लोबल मार्केट में तेजी रही

  • बाजार को गिराने में इंफोसिस, HDFC बैंक, ICICI बैंक और रिलायंस की बड़ी भूमिका रही। जबकि, एयरटेल, ITC,SBI और लार्सन एंड टुब्रो बाजार को ऊपर बरकरार रखने की कोशिश की।
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.61% और कोरिया के कोस्पी में 1.10% की तेजी रही। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.27% की तेजी के साथ 3,270 के स्तर पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 5 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,682.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बदले में घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 996.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 5 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.71% की तेजी के साथ 44,873 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.39% चढ़कर 6,061 पर बंद हुआ।

कल 312 अंक गिरकर बंद हुआ था 78,271 सेंसेक्स

सेंसेक्स कल यानी 5 फरवरी को 312 अंक की गिरावट के साथ 78,271 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 42 अंक की गिरावट रही, ये 23,696 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 709 अंक की तेजी के साथ 50,510 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.85% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

[ad_2]
सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 पर बंद: निफ्टी करीब 92 अंक नीचे 23,603 पर बंद, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% गिरावट रही

Hisar News: डीएसपी जयभगवान की फर्जी फेसबुक आईडी से मांगे रुपये  Latest Haryana News

Hisar News: डीएसपी जयभगवान की फर्जी फेसबुक आईडी से मांगे रुपये Latest Haryana News

Gurugram News: तीन करोड़ से अतुल कटारिया अंडरपास पर लगेगा शेड  Latest Haryana News

Gurugram News: तीन करोड़ से अतुल कटारिया अंडरपास पर लगेगा शेड Latest Haryana News