[ad_1]
यह तस्वीर 2 सप्ताह पहले की है, जब किरण चौधरी ने दफ्तर पहुंचकर SDM को फोन न उठाने पर फटकार लगाई थी।
हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा के बीच सरकार ने मंगलवार को 103 अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इसमें 12 IAS और 11 IPS के अलावा 67 HCS और 13 HPS अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि कल (4 फरवरी को) मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने कहा था कि सरकार बिना मंज
.
इस लिस्ट में भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का फोन न उठाने वाले SDM को भी बदल दिया गया है। SDM सुरेश कुमार बाढड़ा में तैनात थे। 2 हफ्ते पहले उन्होंने सांसद का फोन नहीं उठाया तो किरण चौधरी सीधे दफ्तर पहुंच गईं थी और फटकार लगाई थी।
इसके अलावा इस लिस्ट में बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज की नाराजगी का भी असर दिख रहा है। सरकार ने DC पार्थ गुप्ता के बाद अब ASP सृष्टि गुप्ता (IPS) और वीरेंद्र सिंह सहरावत (HCS) को अंबाला से हटाकर एडिशनल लेबर कमिश्नर और हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का सेक्रेटरी बना दिया है। वहीं सरकार ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सीजी रजनीकांतन को बदल दिया है। उनकी जगह पर दुष्मांता कुमार बेहरा को तैनात किया गया है।
![अनिल विज ने कहा था कि अंबाला के कुछ अधिकारियों ने उन्हें हराने के लिए साजिश की। जिस वजह से वे 5 दिन से नाराज चल रहे हैं। कल ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने उनसे मुलाकात की थी। विज ने 1 फरवरी को अंबाला में पुष्पा मूवी का 'मैं झुकेगा नहीं' स्टाइल दिखाते हुए कहा था कि उनकी आवाज कोई नहीं दबा सकता।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/_1738734056.gif)
अनिल विज ने कहा था कि अंबाला के कुछ अधिकारियों ने उन्हें हराने के लिए साजिश की। जिस वजह से वे 5 दिन से नाराज चल रहे हैं। कल ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने उनसे मुलाकात की थी। विज ने 1 फरवरी को अंबाला में पुष्पा मूवी का ‘मैं झुकेगा नहीं’ स्टाइल दिखाते हुए कहा था कि उनकी आवाज कोई नहीं दबा सकता।
महत्वपूर्ण पदों पर IAS और IPS अधिकारियों के तबादले महत्वपूर्ण पदों की बात करें तो IAS विनय प्रताप सिंह को एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर लगाया गया है। हर्षित कुमार को सोनीपत नगर निगम का कमिश्नर लगाया गया है। CMO में तैनात IAS सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग के ACS का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
वहीं IPS ट्रांसफर लिस्ट में पंकज नैन को मुख्यमंत्री ऑफिस में स्पेशल अफसर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मनोहर लाल खट्टर के CM रहते भी CMO में इसी पद पर रह चुके हैं। नाजनीन भसीन को सोनीपत का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। वहीं कुलदीप सिंह को करनाल रेंज, शिवचरन को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया (रोहतक) का IG लगाया गया है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/whatsapp-image-2025-02-05-at-122221-pm_1738742778.jpeg)
CM के मीडिया सचिव बोले- चुनाव घोषणा से पहले जारी हुई लिस्ट इस ट्रांसफर लिस्ट को चुनाव की घोषणा के बाद जारी करने के सवाल पर सीएम के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने बताया कि ये ट्रांसफर लिस्ट आचार संहिता के ऐलान से पहले ही जारी कर दी गई थी। इसके अलावा निकाय चुनाव की आचार संहिता पूरे प्रदेश में नहीं लगती है, यह वहीं लागू होती है, जहां निकाय चुनाव होने होते हैं।
सभी 11 IPS को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी हरियाणा सरकार ने प्रमोट हुए 11 IPS की जिम्मेदारी में फेरबदल किया है। 2007 बैच के आईपीएस पंकज नैन अब डीआईजी से आईजी प्रमोट हो गए हैं। उन्हें सीएमओ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्पेशल अफसर (कम्युनिटी एंड आउटरीच) लगाया गया है।
वहीं 2007 बैच के आईपीएस सिमरनदीप सिंह को स्पेशल टास्क फोर्स(STF), हरियाणा का आईजी के अलावा आईजी जेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इसी बैच की IPS नाजनीन भसीन को सोनीपत का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। इसके साथ वह आईजी भर्ती ट्रेनिंग सेंटर (RTC) भोंडसी की भी जिम्मेदारी देखेंगी।
पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 2007 बैच के IPS कुलदीप सिंह को करनाल रेंज का आईजीपी लगाया गया है। वहीं इसी बैच के आईपीएस शिवचरण को आईजी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) सुनारिया, रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है।
2021 बैच के IPS अफसर राजेश मोहन को नूंह का एडिशनल एसपी, सृष्टि गुप्ता को यमुनानगर का एडिशन एसपी, शुभम सिंह को पलवल का एडिशनल एसपी, प्रतीक गहलोत को हिसार का एएसपी, मनप्रीत सिंह सुदान को कुरुक्षेत्र का एएसपी और सोनाक्षी सिंह को जींद का एएसपी लगाया गया है।
IPS ट्रांसफर-पोस्टिंग ऑर्डर..
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/1_1738721689.jpeg)
12 IAS अधिकारियों में किसे कहां नई तैनाती मिली हरियाणा की नई ट्रांसफर लिस्ट में 1990 बैच के IAS सुधीर राजपाल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है। यह उनकी अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। इससे पहले के भी विभाग उनके पास रहेंगे।
2001 बैच की IAS अमनीत पी कुमार को मत्सय पालन विभाग का कमिश्नर और सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें सांख्यिकी विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। IAS आशिमा बराड़ को एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट से हटाकर कोआपरेटिव डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
2004 बैच के IAS शेखर विद्यार्थी को फायर सर्विस के डीजी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। 2007 बैच के आईएएस दुष्मांता कुमार बेहरा को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। यह उनकी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। 2008 बैच के आईएएस अंशज सिंह को स्वर्ण जयंती हरियाणा का डीजी लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें अंबाला डिवीजन का कमिश्नर लगाया गया है।
2011 बैच के आईएएस विनय प्रताप सिंह को आशिमा बराड़ की जगह एक्साइज एंड टैक्सेशन का कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2012 बैच के आईएएस डॉ. शलीम को पर्यटन के अतिरिक्त हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कोऑपरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है।
2019 बैच की आईएएस सलोनी शर्मा को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर कम डिस्ट्रिक्ट रिसोर्ज भिवानी की जिम्मेदारी दी गई है। 2020 बैच के आईएएस हर्षित कुमार को सोनीपत नगर निगम का कमिश्नर लगाया गया है।
79 IAS और HCS अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग ऑर्डर..
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/1_1738722183.jpeg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/2_1738722214.jpeg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/3_1738722254.jpeg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/4_1738722293.jpeg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/5_1738722324.jpeg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/6_1738722361.jpeg)
HPS के ट्रांसफर की लिस्ट…
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/05/whatsapp-image-2025-02-05-at-094954_1738729463.jpeg)
[ad_2]
हरियाणा में IAS-IPS समेत 103 अधिकारी ट्रांसफर: किरण चौधरी का फोन न उठाने वाला SDM हटाया; विज की नाराजगी देख अंबाला से IPS-HCS बदले – Haryana News