Olympics: खेल उपनिदेशक की नौकरी का करता हूं सम्मान, लेकिन  अभी खेल पर ध्यान देना चाहता हूं : सरबजोत Latest Ambala News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह

Updated Sun, 11 Aug 2024 12:32 AM IST

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह ने कहा कि वह नौकरी का सम्मान करते हैं, लेकिन अभी नौकरी की बजाय खेल पर ध्यान देना चाहेंगे।


सरबजोत सिंह।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले शूटर सरबजोत सिंह के उपनिदेशक पद छोड़ने की चर्चा शनिवार को सुर्खियां बन गईं। इस पर शाम को अमर उजाला से बात करते हुए सरबजोत सिंह ने कहा कि सरकार ने उन्हें उपनिदेशक का पद ऑफर किया। इसका वह हमेशा सम्मान करेंगे।

Trending Videos

अभी वह अपने खेल पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं। इसी कारण से उन्होंने सकारात्मक रूप से अभी नौकरी नहीं करने की बात कही थी। मगर इसे अब तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। सरबजोत सिंह ने कहा कि अभी उनके दादा अमेरिका से आए हैं। वह कुछ समय अपने परिवार को देना चाहते हैं। घर में पाठ का आयोजन किया गया है।

वह अपने दादा दादी के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। अखंड पाठ में उनके साथ शामिल होंगे। इसके बाद खेल के क्षेत्र में अपने आप को कैसे निखार सकते हैं इस पर काम करेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को सरबजोत सिंह व मनुभाकर चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर सीएम नायब सिंह सैनी और खेल राज्य मंत्री संजय सिंह से मिले थे। वहीं पर खेल राज्य मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की पेशकश की थी।

[ad_2]

Source link